फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   raid in hospital, running without doctor

बिना डॉक्टर के चल रहा था अस्पताल  

Wed, 17 Aug 2016 11:06 PM IST
देवरिया, अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Aug 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
raid in hospital, running without doctor
राघव नगर स्थित मानव देवी चिकित्सालय पर जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। राघवनगर मोहल्ले के एक निजी अस्पताल पर डिप्टी सीएमओ ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अस्पताल में कोई चिकित्सक नहीं मिला। पूछताछ में संचालक कुछ सही-सही नहीं बता पाया। डिप्टी सीएमओ ने यहां भर्ती तीन मरीजों को जिला महिला अस्पताल में शिफ्ट कराया।
विज्ञापन


किसी ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि राघवनगर मोहल्ले में मां नव देवी नाम से अस्पताल चल रहा है। यहां चिकित्सक नहीं आते हैं। संचालक कुछ अप्रशिक्षित लोगों से सारा कार्य करा लेता है। डीएम के आदेश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी ने लिपिक अरुण शाही को लेकर शाम साढे़ चार बजे अस्पताल पर छापेमारी की।
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान संचालक संजय और एक स्टाफ नर्स मिली। यहां दो महिलाओं का आपरेशन किया गया था। एक और महिला भी यहां भर्ती की गई थी। डिप्टी सीएमओ ने तीनों को जिला महिला अस्पताल में शिफ्ट करवाया। संचालक को निर्देश दिया कि वह अस्पताल नहीं चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके खिलाफ स्वास्थ्य विभाग एफआईआर कराएगा। डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी का कहना है कि शिकायत के बाद छापेमारी की गई है। यहां कुछ भी ठीक नहीं मिला है। अस्पताल संचालक के खिलाफ एफआईआर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed