{"_id":"66c244440bb9d58452003bc4","slug":"rahul-murder-case-a-woman-also-included-among-the-five-suspected-accused-deoria-news-c-208-1-deo1004-133055-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल हत्याकांड : पांच संदिग्ध आरोपी में एक महिला भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल हत्याकांड : पांच संदिग्ध आरोपी में एक महिला भी शामिल
विज्ञापन
- महिला के संपर्क में थे कई लोग, राहुल का भी था आना-जाना
- कहीं महिला तो राहुल की हत्या का कारण नहीं, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/ लार। थाना क्षेत्र के भुडूसरी निवासी राहुल कुमार की गला दबाकर 27 जुलाई की सुबह हत्या कर शव फेंक दिया गया था। हत्या के 20 दिन बाद भी हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। हत्यारोपी पहले लार में आधार पर अपना नाम बदल कर रह रहे थे। हत्या के बाद वह फरार है और अपना ठिकाना बदल रहे हैं।
पुलिस की मानें तो नक्सलियों के इलाके में शरण लिए हैं। पुलिस जिन कातिलों की तलाश में जुटी है, उसमें एक महिला भी है। उसके पति का निधन कुछ वर्ष पूर्व हो चुका है। सूत्रों की मानें तो झारखंड और लार इलाके के रहने वाले कुछ लोगों का आना-जाना होता रहता था। चर्चा है कि राहुल भी आता-जाता था। इसे भी जोड़ कर देखा जा रहा है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
लार थाना क्षेत्र के भुडूसरी निवासी राहुल कुमार (26) की गला दबाकर हत्या कर शव पड़ोस के गांव बरडीहा दलपत के समीप फेंक दिया गया था। पुलिस की जांच में झारखंड के रहने वाले पांच संदिग्धों की लोकेशन घटनास्थल के समीप मिली थी। जो वारदात की सुबह फरार हो गए। इसमें एक महिला भी शामिल थी। झारखंड पुलिस के साथ कई बार उन्हें दबोचने का प्रयास किया गया, परंतु सफलता हाथ नहीं लगी। अब पुलिस उन तक पहुंचने के लिए सर्विलांस का सहारा ले रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
पुलिस कातिलों की तलाश में जुटी हुई है। सर्विलांस का सहारा लिया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा
-दीपक शुक्ला, सीओ