फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Raghu's uncle claims, rang the bell twice on mobile

रघुवीर के चाचा का दावा, दो बार मोबाइल पर बजी घंटी

Sat, 30 Jul 2016 10:30 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 30 Jul 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। वायुसेना के लापता एएन-32 ट्रांसपोर्ट विमान में सवार भाटपाररानी के सुरजीपुर गांव के रहने वाले रघुवीर वर्मा के परिवार वालों का दावा है कि रघुवीर के मोबाइल नंबर पर शनिवार की सुबह नौ बजे दो बार घंटी बजी और इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन



इसके चार दिन पहले भी घंटी बजने की बात परिवार वाले बता रहे हैं। परिवार वालों को इसके बाद उम्मीद जगी है कि रघुवीर और विमान के अन्य लोग कहीं फंसे हैँ, लेकिन सुरक्षित होंगे। बता दें कि रघुवीर राजस्थान के जोधपुर में वायुसेना में तैनात हैं। 22 जुलाई को चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जा रहा वायुसेना का ट्रांसपोर्ट विमान बंगाल की खाड़ी के ऊपर से लापता हो गया।
विज्ञापन


इस विमान की तलाश में वायुसेना, नौसेना और तटरक्षक बलों की ओर से बड़े पैमाने पर बचाव आपरेशन शुरू किया गया जो अभी भी जारी है। इस विमान में सुरजीपुर निवासी 22 साल का रघुवीर वर्मा भी सवार था। रघुवीर वायुसेना में तीन वर्ष पूर्व भर्ती हुआ। उसके पिता लखीचंद वर्मा अंडमान निकोबार पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वह माता पिता के पास अंडमान निकोबार में छुट्टी बिताने के लिए जा रहा था। विमान ने चेन्नई के तंबारम से पोर्ट ब्लेयर के लिये सुबह उडान भरी थी और कुछ ही देर बाद लापता हो गई। गांव में मौजूद रघुवीर वर्मा के चाचा श्यामाशंकर ने बताया कि विमान में चढ़ने के पहले उसने अपने पिता से अंतिम बार बात की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री से इसमें पहल करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed