{"_id":"6b0482dea012c98f57071133","slug":"radhika-emerged-victorious-in-the-race-deoria-news-c-208-1-deo1009-197342-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 400 मीटर दौड़ में राधिका ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 400 मीटर दौड़ में राधिका ने मारी बाजी
Mon, 23 Nov 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
जनपदस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में कबड्डी खेलतीं खिलाड़ी,
देवरिया। जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। बालिका वर्ग के 400 मीटर दौड़ में रामपुर कारखाना ब्लॉक की राधिका राजभर अव्वल रहीं।
प्रतियोगिता में जिले के सभी 16 विकास खंडों व नगर क्षेत्र से आए नन्हे खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, आकर्षक मार्च पास्ट और रोमांचक खेल मुकाबलों ने आयोजन को यादगार बना दिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, खो-खो और योगासन सहित विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। मुख्य अतिथि सलेमपुर सांसद रामाशंकर विद्यार्थी, सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी और भाजपा के कुशीनगर विधानसभा जिला प्रभारी कुंज बिहारी ने ध्वजारोहण कर तथा गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसके बाद सभी विकास खंडों के बच्चों ने आकर्षक पोशाक, ब्लॉक के झंडे और पीटी की झांकियों के साथ मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
सांसद रामाशंकर विद्यार्थी ने कहा कि उन्होंने भी बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालय से पढ़ाई की है। आज सांसद के रूप में बच्चों के बीच खड़े होना उनके लिए गर्व की बात है।
उन्होंने बच्चों को मेहनत से पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।