फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Quotas are attached to store consumer

कोटे की दुकान से अटैच हों उपभोक्ता

Sun, 03 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 03 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
 Quotas are attached to store consumer
जिला प्रशासन को मांग पत्र सौपने जाते सभासद।
देवरिया में नगर पालिका परिषद के सभासदों ने राशन दुकान से संबद्ध उपभोक्ताओं को अपने मोहल्ले में स्थित दुकान से जोड़ने की मांग की है। जिलाधिकारी को संबोधित पत्र में कहा गया है इससे राशन दुकानदारों की मनमानी पर रोक लग जाएगी। इसके साथ ही कोटेदारों के पास कितने अपात्र उपभोक्ता है यह स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन


शहर के विभिन्न मोहल्लों के सभासद शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचें। उनका कहना था कि शहरी क्षेत्र में 54 दुकान है। इसके साथ ही नगर में 25 वार्ड है। ऐसे में एक वार्ड के लोगों को दो दुकानों से संबद्ध किया जा सकता है। सभासदों ने कहा कि राशन दुकानदारों की मनमानी से पात्रों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। यह लोग अपने चहेतों का नाम अंत्योदय कार्ड में दर्ज करा दिया है। जब हम लोग जानकारी मांगते हैं तो मालूम होता है कि अन्त्योदय कार्डधारक किसी दूसरे मोहल्ले का है। इसके चलते सत्यापन होने में दिक्कत होती है और अपात्र योजनाओं का लाभ उठाते रहते हैं।
विज्ञापन


पूर्ति विभाग और कोटेदारों की मिली भगत का आलम यह है कि भुजौली कॉलोनी में रहने वाले लोगों को नई बाजार से राशन मिलता है। प्रतिनिधिमंडल में गौहर अली सिद्दीकी, अफसर जमाल चिश्ती, शाहनवाज अहमद, सरस्वती देवी, अजय गुप्त, रमेश शर्मा, हीरालाल, राजेश सिंह, प्रमिला देवी, कुसुमावती देवी, अभय मल्ल, विनिता, शंभूनाथ, अनूप पांडेय, ओंकारनाथ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed