फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Question papers did not reach many council schools

Deoria News: वार्षिक परीक्षा के पहले दिन कई परिषदीय विद्यालयों में नहीं पहुंचे प्रश्न पत्र

Mon, 20 Mar 2023 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Question papers did not reach many council schools
रुद्रपुर में सोमवार को परिषदीय स्कूलों में शुरु हुई वार्षिक परीक्षा
- तैयारियों के दावे हुए हवा-हवाई, परीक्षार्थियों के साथ ही शिक्षकों को भी हुई परेशानी
विज्ञापन

- कई जगहों पर ह्वाट्सएप पर भेजे गए प्रश्न पत्र, फोटो कापी कराकर हुई परीक्षा
.....फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से शुरू हुई वार्षिक परीक्षा पहले ही दिन अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई। कई जूनियर विद्यालयों में कृषि विषय का प्रश्न पत्र ही नहीं पहुंचा। कुछ जगहों पर प्रधानाध्यापक की मांग पर बीआरसी से मंगाकर देरी से किसी तरह परीक्षा कराई गई। हालांकि परीक्षार्थियों के अनुपात में बेहद कम प्रश्न पत्र रहने से शिक्षकों को भी परीक्षा कराने में दिक्कतें हुईं। किसी जगह श्याम पट्ट तो किसी जगह फोटो काॅपी से काम चलाया गया।
जिले के 2120 परिषदीय स्कूलों में सोमवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हुई, इसमें जूनियर कक्षाओं में 59,730 एवं प्राथमिक में 1,59,335 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें कक्षा एक की परीक्षा मौखिक होगी, वहीं कक्षा दो से आठवीं तक की लिखित होनी है। बेसिक शिक्षा कार्यालय के अधिकारियों ने दावा किया था कि सभी विषयों को मिलाकर जूनियर कक्षाओं के लिए 7,16,760 एवं प्राइमरी के लिए 15,93, 350 प्रश्न पत्र छापे गए हैं। हालांकि परीक्षा के पहले ही दिन अधिकतर विद्यालयों में कृषि विषय का प्रश्न पत्र ही नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

देवरिया नगर क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य कालिंदी वर्मा ने बताया कि कक्षा छह से आठवीं तक कुल 46 परीक्षार्थियों के सापेक्ष पेपर कम मिले। गृह शिल्प के प्रश्न पत्र पूरे थे तो कृषि में कम। फोटो कापी कराकर परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
प्रश्न पत्र आने का शिक्षक-परीक्षार्थी करते रहे इंतजार
देसही देवरिया। देसही देवरिया विकास खंड क्षेत्र में सोमवार को परिषदीय परीक्षा आधे - अधूरे तैयारियों के साथ शुरू हुई। कई जगह पेपर समय से नहीं पहुंचा। कुछ जगह पेपर ह्वाट्सएप पर भेजकर विलंब से परीक्षा शुरू कराई गई।
इससे बच्चों और शिक्षकों में अफरातफरी की स्थिति रही। क्षेत्र में 32 उच्च और 82 प्राथमिक विद्यालय हैं। प्रथम पाली की परीक्षा 9 :30 से 11:30 बजे तक थी। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कृषि विज्ञान व गृह शिल्प का पेपर था। कोटवा बावनमोर्चा कंपोजिट विद्यालय, सेमरी, कौलाछापर, समोगर, रामपुर दुल्लह सहित कुछ विद्यालयों पर समय से पेपर नहींं पहुंचा। उसके बाद संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों के ह्वाट्सएप पर पेपर भेजा गया। शिक्षकों ने श्याम पट्ट पर प्रश्न लिख कर परीक्षा कराया।
कोटवा बावनमोर्चा के प्रधानाध्यापक बिकाऊ लाल गुप्ता और प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पेपर समय से नहीं मिला। 11 बजे के बाद पेपर ह्वाट्सएप पर आया। उसके बाद श्याम पट्ट पर लिखकर जैसे-तैसे परीक्षा कराई गई। बीईओ महेंद्र प्रसाद ने बताया कि सभी विद्यालयों पर प्रश्नपत्र समय से भिजवा दिया गया था।
------------
एक पेपर से पूरे कमरे में दिलाई परीक्षा
रामपुर कारखाना। परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से शुरू हुई परीक्षा में बड़ी अव्यवस्थाएं रहीं। कई जगहों पर जूनियर के विद्यार्थियों को एक कमरे में महज एक प्रश्न पत्र मिला। इसके चलते परीक्षार्थियों सहित शिक्षकों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। कक्षा छह, सात व आठ की प्रथम पाली में गृह शिल्प और कृषि विज्ञान की परीक्षा होनी थी, जबकि क्षेत्र के जूनियर विद्यालयों पर गृह शिल्प और कृषि विज्ञान का पेपर नामांकित छात्र-छात्राओं के सापेक्ष बहुत ही कम पहुंचा।
कंपोजिट विद्यालय रामपुर कारखाना में एक कमरे में केवल एक पेपर दिया गया था। कई विद्यालयों में शिक्षकों को ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखना पड़ा, जबकि इसकी मनाही की गई थी। प्राथमिक के बच्चों की सोमवार को केवल मौखिक परीक्षा कराई गई।
बीईओ रोहित कुमार पांडेय ने बताया कि नामांकित बच्चों के सापेक्ष कम पेपर पहुंचने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है।
---------
कई विद्यालयों के शिक्षक रहे परेशान
जूनियर शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष एवं बैतालपुर क्षेत्र के औरा चौरी प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक हेमा त्रिपाठी ने बताया कि कृषि विषय का प्रश्न पत्र परीक्षा से पूर्व तक विद्यालयों में नहीं पहुंचा। उन्होंने बीआरसी से प्रश्न पत्र मंगाया जो एक से डेढ़ घंटे बाद आया। इससे अन्य स्कूलों के शिक्षकों व परीक्षार्थियों को परेशानी हुई। देरी से प्रश्न पत्र पहुंचने पर परीक्षा भी कई जगहों पर निर्धारित समय से नहीं शुरू हो पाई।

----------
अमूमन वार्षिक परीक्षा के पहले दिन थोड़ी बहुत दिक्कतें होती है। कुछ जगहों पर प्रश्न पत्र देरी से पहुंचा। इसके बाद में दुरूस्त करते हुए पहुंचा दिया गया। सभी विद्यालयों पर प्रश्न पत्र पहुंचा दिए गए हैं। मंगलवार से परीक्षा सुचारू रूप से चलेगी।
-हरिश्चंद्र नाथ, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed