फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Question papers are being sent to the centres, monitoring will be online

Deoria News: केंद्रों को भेजे जा रहे प्रश्नपत्र, ऑनलाइन होगी माॅनीटरिंग

Thu, 20 Feb 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 20 Feb 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Question papers are being sent to the centres, monitoring will be online
देवरिया। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के निर्धारित केंद्रों पर प्रश्न पत्र बुधवार से पहुंचने प्रारंभ हो गए। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन्हें केंद्रों पर माध्यमिक स्कूलों के निर्धारित वाहनों से भेजा जा रहा है। पहले दिन बनकटा, भाटपाररानी व लार क्षेत्र के करीब 60 केंद्रों पर इसे पहुंचाया गया। तीन दिनों तक यह कार्य चलेगा। केंद्रों पर इसे वहां के स्ट्रांग रुम में रखवाया जाएगा। कोई इससे छेड़छाड़ न कर पाए इसके लिए विद्यालयों के स्ट्रांग रुम की ऑनलाइन मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जाएगी। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जनपद स्तर पर तैयारियों को लगातार परखा जा रहा है। उत्तर पुस्तिकाएं पहले ही केंद्रों पर जा चुकी हैं। बुधवार से प्रश्न पत्र भी कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रों पर पहुंचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed