फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   question on deoria encounter police inspector and miscreant injured during firing

सवालों में उलझा पुलिस मुठभेड़: देवरिया में दरोगा और बदमाश घायल, वायरल हुआ वीडियो

Sun, 04 Apr 2021 07:21 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 04 Apr 2021 07:21 PM IST
सार

- एक हाथ से दिव्यांग बदमाश ने कैसे चलाई गोली, बाइक गिरने के बाद नहीं आई खरोच
- बदमाश के बिहार से उठाए जाने की बात कहते हुए वीडियो वायरल

विज्ञापन
question on deoria encounter police inspector and miscreant injured during firing
अस्पताल में भर्ती घायल पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरपाती के पास शनिवार की रात पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश एवं दरोगा गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन अस्पताल में भर्ती बदमाश का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें उसका कहना है कि वह गाड़ी चलाता था दो दिन पहले पुलिस उसे उठा कर  बिहार के नरहवा से ले आई और पिपरपाती के पास गोली मार दी गई। जो भी हो कोतवाल राजू सिंह ने इस मामले में तीन मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


शनिवार की रात में करीब 10.30 बजे सदर कोतवाली के पिपरपाती नहर के किनारे से बने कसया-भीखमपुर रोड बाइपास पर कोतवाली के एसएसआई विपिन मलिक और सिपाहियों से दो बदमाशों का आमना सामना हो गया, जिसमें कुशीनगर जनपद के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा हरदो गांव निवासी इब्रान सिद्दकी पुलिस पर फायर किया तो एसएसआई की जवाबी फायरिंग बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि दूसरा बदमाश रोहित सिंह मौके से फरार हो गया। इस घटना में एसएसआई भी चोटिल हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने एक बाइक और नाइन एमएम पिस्टल बरामद किया है। सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो मुठभेड़ स्थल पर जो बाइक गिरी हालत में बरामद हुई, उस पर गिरने का कहीं से भी खरोच नहीं है। दोनों बदमाश भले ही कुशीनगर के हैं, लेकिन बाइक पर देवरिया जनपद का नंबर अंकित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो में घायल बदमाश बता रहा है कि उसे पुलिस ने दो दिन पहले बिहार के गोपालपुर से गिरफ्तार किया था, जहां वह वाहन चलाता था। घटना की शाम को उसे वाहन से नहर के पास लाया गया और दो सिपाहियों ने मुहं पर गमछा डाल दिया और पैर में सटा कर दो गोली मार दी गई। इसकी पुष्टी जिला अस्पताल के इमरजेंसी के डाक्टर भी अपनी रिपोर्ट में कर रहे है। नजदीक से गोली लगाने के कारण भी बताया जा रहा है। इतना ही नहीं बदमाश अपने हाथ के पंजे को दिखा कर बता रहा है कि वह दिव्यांग है जबकि दूसरी एसएसआई को बांह में सिर्फ खरोच है। इसकी  मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हो रही है। फिलहाल जो भी लेकिन पुलिस की कहानी में झोल दिख रहा है। इस मामले में कोतवाल राजू सिंह खुद तहरीर देकर इब्रान के खिलाफ तीन मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस का मिस फायर
बदमशा को गिरफ्तार कर पुलिस अपनी पीठ ठोक रही हैं, लेकिन पुलिस की कहानी इस बात को प्रमाण भी दे रही है कि ऐन मौके पर पुलिस असलहा धोखा देता है। पुलिस की ओर से छह फायरिंग करने का दावा किया जा रहा है। इसमें पुलिस रिकार्ड में दो फायर मिस कर गया है। जिसका कारतूस पुलिस ने मौके से बरामद किया है।

एक ऐसा भी गांव जहां तस्करों का है ठिकाना
कुशीनगर और देवरिया पुलिस के रिकार्ड पर गौर किया जाए तो जिस गांव के टोला का निवासी इब्रान है, वह करीब एक दर्जन निवासियों को पुलिस गांजा तस्करी के आरोप में बंद कर चुकी है। अभी कुछ समय पहले रामपुर कारखाना पुलिस और एसओजी ने गांजा पकड़ा था तो यहां के तस्करों का नाम प्रकाश में आया था।

पुलिस की जुबानी,  मुठभेड़ की कहानी 
एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के देवरिया-करौदी मार्ग पर पिपरपाती गांव की पुलिया के पास शनिवार की रात तकरीबन  दस बजे एसएसआई विपिन मलिक सिपाहियों के साथ पिपरपाती में मौजूद थे। उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आएं। जिन्हें देखकर उन्होंने रोकने का इशारा किया तो एक बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में गोली एसएसआई की बाह में लगी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसका साथी बाइक मौके पर छोड़ फरार हो गया। पूछताछ में उसने अपना नाम इब्रान सिद्दकी निवासी कुशीनगर बताया है।


एसएसआई और इब्रान को घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में घायल बदमाश पर कुशीनगर में छह और देवरिया में दो केस दर्ज है। पिछले वर्ष उसने बैतालपुर में पुलिस की राइफल लूट लिया था। एसओजी की बोलेरो चोरी में भी उसका नाम सामने आया था। उसके पास से नाइन एमएम पिस्टल बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed