{"_id":"68a22da1d43770d857091647","slug":"quality-of-training-and-discipline-is-the-foundation-of-police-service-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160981-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रशिक्षण की गुणवत्ता और अनुशासन पुलिस सेवा की नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रशिक्षण की गुणवत्ता और अनुशासन पुलिस सेवा की नींव
Mon, 18 Aug 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
आरटीसी का निरीक्षण करते एसपी।
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एसपी विक्रांत वीर ने रविवार को पुलिस लाइंस स्थित रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे आरक्षियों की गतिविधियों, अनुशासन और प्रशिक्षण व्यवस्था की व्यवस्था देखी।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने बैरक, भोजनालय, आरटीसी कार्यालय और प्रशिक्षण से जुड़े अन्य स्थलों की स्थिति देखी। उन्होंने रिक्रूट्स से संवाद कर उनके अनुभव, समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। एसपी ने कहा कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता और अनुशासन पुलिस सेवा की नींव है। प्रत्येक आरक्षी को राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा की भावना से प्रशिक्षण लेना चाहिए।
एसपी ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक दक्षता, मानसिक मजबूती और नैतिक मूल्यों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि एक सशक्त और संवेदनशील पुलिस बल के निर्माण के लिए उच्च स्तर का प्रशिक्षण आवश्यक है। उन्होंने साफ-सफाई, रहन-सहन, स्वास्थ्य सुविधाओं और भोजन व्यवस्था का भी मूल्यांकन किया। संतोष जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को निरंतर सुधार और लापरवाही से बचने के निर्देश दिए।