फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   purse looted of a woman

Deoria News: चलती बाइक से बदमाशों ने महिला का पर्स लूटा

Sun, 28 Apr 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 28 Apr 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
purse looted of a woman
बदमाशों ने बैतालपुर पुलिस चौकी से 100 कदम पहले दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। बैतालपुर पुलिस चौकी से 100 कदम पहले बदमाशों ने बाइक से पीछा कर चलती बाइक पर सवार एक महिला का पर्स लूट लिया। पर्स में जेवरात, मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये नकद समेत सवा लाख रुपये का सामान रखा हुआ था। उधर, बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद गौरी बाजार की तरफ भाग निकले। पीड़ित महिला का पति बदमाशों का पीछा करता इससे पहले उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। वह पत्नी और बच्चों को संभालने में लग गया। तबतक बदमाश भाग निकले।


गोरखपुर के पादरी बाजार की रहने वाली अन्नू देवी पति महेश शर्मा और दो बच्चों के साथ शुक्रवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरा चंद्रभान में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। शादी संपन्न होने के बाद वह पति और बच्चों के साथ वापस गोरखपुर जा रही थीं। बताया जा रहा है कि वह अभी देवरिया-गोरखपुर फोरलेन पर बैतालपुर चौकी से 100 कदम पहले पहुंची थीं कि पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने चलती बाइक से अन्नू का पर्स छीन लिया। बदमाशों ने जब घटना को अंजाम दिया तो बाइक चला रहे उनके पति महेश शर्मा की बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक, पत्नी और बच्चों को संभालने के चक्कर में दोनों बदमाश फरार हो गए। बैग में मोबाइल, नकदी 5 हजार रुपये और करीब एक लाख से अधिक के सोने के जेवरात थे। अन्नू ने शादी समारोह में जेवरात पहनने के बाद निकालकर पर्स में रख लिया था। थानाध्यक्ष गौरी बाजार डीके मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। बदमाश घटना को अंजाम देकर गौरी बाजार की तरफ भागे हैं। संभवतः घटना स्थल कोतवाली क्षेत्र में पड़ता है। वैसे पीड़ित से संपर्क कर बदमाशों की धरपकड़ की जाएगी। वहीं सदर कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। कोतवाली पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित दंपती बैतालपुर चौकी में मौजूद थे। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी घटनास्थल पर मामले की जांच के लिए पहुंच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed