फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Purchase of animals with the help of local youth...traders send them to Bengal

Deoria News: स्थानीय युवाओं की मदद से पशुओं की खरीदारी... धंधेबाज भेजते हैं बंगाल

Sun, 11 May 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 11 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Purchase of animals with the help of local youth...traders send them to Bengal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। गोवंश तस्कर धंधे में संलिप्त स्थानीय युवकों की सेटिंग से पहले पशुओं की वजन के अनुसार खरीदारी करते हैं। जिस पशु का जितना ज्यादा वजन होता है, उसकी उतनी ही अधिक रकम लगती है।
फिर मौका देखकर पिकअप से पशुओं को बॉर्डर के रास्ते बिहार की सीमा में दाखिल हो जाते हैं। इसके बाद गोपालगंज सिवान के रास्ते बंगाल भेज देते हैं।
तस्कर एक गोवंश की खरीद पांच से 10 हजार में करते हैं।
तस्करों को तीन से चार गुना तक मुनाफा होता है। पुलिस तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई कर इनके फैले नेटवर्क को तोड़ने में लगी है। बावजूद इसका असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

जिले में गोवंश तस्कर सक्रिय हैं। धंधे में बेरोजगार युवकों के इस्तेमाल करने की भी सूचना है। सूत्र बताते हैं कि ये युवक जिले के अलग-अलग गांवों में घूमकर पालकों के दरवाजे पर जाकर पहले पशुओं का मोल भाव करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले उन पशुओं को देखते हैं जो बच्चे को जन्म नहीं दे पाती है। ऐसे पशु शरीर से तगड़े होते हैं। इनकी मांग अधिक होती है।वहीं बीमार गाय की सबसे कम कीमत लगती है। इन गायों को पशुपालक के यहां चिह्नित कर छोड़ देते हैं।
तस्कर गायों को देखने के बाद रुपये देकर चले जाते हैं। शुक्रवार और रविवार को धंधे में संलिप्त युवा इन्हें रात दो से तीन बजे रात के बीच में गांव के बाहर लगी पिकअप के पास पहुंचा देते हैं।

यहां से पशुओं को भरकर जिले के अलग-अलग रास्तों से तस्कर निकलते हैं। वाहन के आगे लाइनर चलते हैं, जो रास्ते की लोकेशन देते रहते हैं।
पशुओं से भरे वाहनों की रफ्तार इतनी तेज रहती है कि पीछा करना मुश्किल होता है। तस्कर जिले के बरियारपुर-सलेमपुर से फुलवरिया चौराहा के रास्ते बनकटा थाना क्षेत्र, रामजानकी मार्ग से पिपरा चौराहा लार भाटपार रानी मार्ग के रास्ते चनुकी घाट होते हुए बिहार की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed