फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Publication of electoral roll today

Deoria News: निर्वाचक नामावली का प्रकाशन आज

Tue, 29 Oct 2024 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Publication of electoral roll today
देवरिया। एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से निर्धारित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 29 अक्टूबर को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशित किया जाएगा। इस प्रकाशन के साथ, वे युवा जिनकी आयु 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूरी हो रही है, मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं। दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 नवंबर 2024 निर्धारित की गई है। विशेष अभियान के तहत 9, 10, 23, और 24 नवंबर को बूथ स्तर पर विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। प्राप्त आवेदनों का निस्तारण 24 दिसंबर 2024 तक पूरा किया जाएगा, और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन छह जनवरी 2025 को किया जाएगा। 29 अक्टूबर से 28 नवंबर तक नामांकन और आपत्तियां दर्ज कराने का समय रहेगा। एडीएम ने बताया कि नए या छूटे हुए पात्र मतदाता फार्म-6 भरकर अपना नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed