फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Provide schemes to the common man: Dara Singh Chauhan

योजनाओं को आम जन तक पहुंचाएं अधिकारी: दारा सिंह चौहान

Sun, 08 Apr 2018 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 08 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
Provide schemes to the common man: Dara Singh Chauhan
वीडियो व ब्लॉक प्रमुख कक्ष का कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने लोकार्पण किया। - फोटो : अमर उजाला
रामपुर कारखाना। सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अधिकरियों की है। इसमें लापरवाही करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। यह बातें रविवार को रामपुर कारखाना के डूमरी ब्लॉक परिसर में आयोजित बीडीओ और ब्लॉक प्रमुख कक्ष के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने कही।
विज्ञापन

दारा सिंह ने कहा कि प्रदेश का अगर हर नागरिक एक-एक पौधा लगाएगा तो पूरा प्रदेश हरा हो जाएगा और पर्यावरण ठीक हो जाएगा। इससे पहले उन्होंने सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा व क्षेत्रीय विधायक कमलेश शुक्ला के साथ ब्लॉक परिसर में कराए गए सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण किया। सांसद रवींद्र ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी देश और प्रदेश का विकास बिना भेदभाव के करना चाहते हैं, लेकिन विपक्षी दल संसद को ठप कर उनके अरमानों पर पानी फेरना चाहते हैं। विधायक कमलेश शुक्ल ने कहा कि तेरह महीने में प्रदेश सरकार ने किसानों और आम जनता के लिए कई योजनाएं शुरु की हैं, लेकिन अधिकारी लोगों तक पहुंचाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। सीएम ने लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची मांगी है।
विज्ञापन

इन पर कार्रवाई कराई जाएगी। इस दौरान बीडीओ श्यामा तिवारी, चंद्र भूषण यादव, शंभू कुशवाहा, विश्वंभर मिश्र, राजाराम चौहान, नीरज शाही, राजेश मिश्रा, सीता भूषण यादव, रोहित राय, प्रवीण प्रताप मल्ल, अरुण राव, कल्पनाथ सिंह, श्रीनिवास यादव, ज्ञान सिंह, सुशील श्रीवास्तव, बृजेश मिश्रा, परवेज खान, मंगरु प्रसाद, हीरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed