फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Provide a copy holding two inspectors

नकल कराते दो निरीक्षक पकड़े

Sat, 20 Feb 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sat, 20 Feb 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर के ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट और डीआईओएस की जांच में मेहरौना के एक कॉलेज में बोल कर नकल कराते हुए दो कक्ष निरीक्षक पकड़े गए।
विज्ञापन


इस मामले में दोनों कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है और केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ डीआईओएस ने तहरीर दी है।

इसके अलावा सोहनपुर के एक कॉलेज में एक कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त किया गया है। चार परीक्षार्थियों को रस्टिकेट हुई है।

एडीआईओएस राम हुजूर ने आदर्श जनता रणजीत सिंह इंटर कॉलेज संवरेजी रूप में इंटर हिंदी विषय की परीक्षा दे रही एक छात्रा को नकल करते हुए पकड़ा।

शनिवार को शाम की पाली में इंटर के परीक्षार्थी हिंदी द्वितीय विषय का परीक्षा दे रहे थे। दिन में करीब 3:30 बजे सलेमपुर के ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट सत्येन्द्र कुमार सेराज इंटर कॉलेज मेहरौना पहुंचे।

इनके पहुंचते ही कॉलेज में अफरी तफरी मच गई। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट ने नकल कराते हुए कक्ष निरीक्षक अरसद नसीम और चंद्रमोहन राय को पकड़ लिया।

ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर केंद्र व्यवस्थापक मुरसलीन अहमद ने लार थाने में दोनों कक्ष निरीक्षकों पर केस दर्ज कराया है।

वहीं डीआईओएस देवेंद्र सिंह ने सेराज इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक मुरसलीन अहमद पर केस दर्ज कराया है। ढाई घंटे तक ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट और डीआईओएस कॉलेज पर बैठे रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा डीआईओएस ने बापू इंटर कॉलेज सोहनपुर में शाम की पाली में चार नकलचियों को रस्टिकेट किया और पंडितपुरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहनपुर के एक कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डीआईओएस के टीम में जगदीश सिंह और शिवानी वर्मा मौजूद रहे। इस बाबत ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार ने बताया कि इमला बोलकर सेराज इंटर कॉलेज में नकल कराया जा रहा था।

कॉलेज को डिबार करने के लिए बोर्ड को संस्तुति भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed