{"_id":"5da2136f8ebc3e93a553ead4","slug":"protest-for-awasia-patta-deoria-news-gkp3252267100","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासीय पट्टा के लिए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासीय पट्टा के लिए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
विज्ञापन
आवासीय पट्टा की मांग को लेकर गौरी खुर्द में गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग को महिलाओं ने जाम कर दिया
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
आवासीय पट्टा के लिए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
चार घंटे तक धरना-प्रदर्शन के बाद गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर लगाया जाम
फोरलेन निर्माण के दौरान मकान ध्वस्त करने के बावजूद आवास न दिए जाने से क्षुब्ध थे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीबाजार। फोरलेन निर्माण के दौरान मकान ध्वस्त किए जाने से निर्वासित गौरी खुर्द के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान जीउत यादव के नेतृत्व में शनिवार को चार घंटों तक धरना प्रदर्शन किया। दोपहर बाद गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने ज्ञापन लेकर समस्या के समुचित समाधान का आश्वासन दिया। जाम से मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
धरने में सपा नेता व ग्राम प्रधान जीउत यादव, ऋषिकेश यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गयाशंकर यादव, जयराम राजभर आदि ने कहा कि नौ माह पूर्व गोरखपुर-देवरिया फोरलेन निर्माण के दौरान गौरी खुर्द के दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों के आवास ध्वस्त कर दिए गए थे। मौके पर पहुंचे प्रशासन ने ग्रामीणों को शीघ्र आवास और आवासीय पट्टा देने का आश्वासन दिया। प्रशासन की वादाखिलाफी से ग्रामीण दर-दर की ठोकरें खाने को विवश हैं। कहा कि ग्रामीणों को अविलंब आवासीय पट्टा और मुआवजा नहीं दिया गया तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। करीब चार घंटे तक चले धरना के बाद भी जिम्मेदारों के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने गोरखपुर-देवरिया मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पाकर नायब तहसीलदार धर्मवीर भारती मौके पर पहुंचे। समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। प्रदर्शन में रामप्यारे यादव, रामानंद यादव, व्यास यादव, व्यास सिंह, बांकेलाल यादव, रामप्रकाश, भवनाथ यादव, अंगद यादव, अदालत यादव, रामप्रवेश यादव, राजेश कुमार आदि शामिल रहे।
फोटो समाचार...
समस्याओं को लेकर गांववालों का प्रदर्शन
गांव में विकास कार्य न होने से लोगों में आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
मेहरौनाघाट। चुरिया गांव के मायापुर टोले की सड़क को लेकर गांव के लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि यहां किसी प्रकार को कोई विकास कार्य नहीं कराया जा रहा। इस गांव के अधिकतर मकान कच्चे हैं। ग्रामीणों को अपने घरों तक जाने के लिए पक्की सड़क भी नहीं है।
विज्ञापन
सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के चुरियां गांव के मायापुर टोले पर जाने के लिए सड़क नहीं है। यहां के लोगों को प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस गांव के लोग बिजली पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय यहां जनप्रतिनिधि बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उनके सारे दावे हवाहवाई साबित हो जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां के ग्राम प्रधान भी मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान नहीं देती है। प्रदर्शन करने वालों में राजली देवी, लालबाबू साहनी, लवंगी देवी, विद्यावती देवी, आरती देवी, जुगुल साहनी, गुलाब साहनी, सुभाष साहनी, जवाहर साहनी आदि मौजूद रहें।
फोटो समाचार...
पूर्व विधायक की तबीयत बिगड़ी तो हरकत में आए अफसर
काफी मान-मनौव्वल के बाद एसडीएम ने जूस पिलवाकर तोड़वाया अनशन
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। नगर के लवरछी बाईपास पर जनसमस्याओं को लेकर बेमियादी अनशन पर बैठे पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद प्रशासन हरकत में आया। मौके पर पहुंचे एसडीएम रामविलास राम ने काफी मान-मनौव्वल के बाद जूस पिलाकर अनशन तोड़वाया। एसडीएम ने शिकायतों का समुचित समाधान कराने का आश्वासन दिया।
पूर्व विधायक जलनिकासी का समुचित प्रबंध, किसानों के नुकसान फसलों का मुआवजा, पशुओं के लिए चारा, बारिश में मकान गिरने से छत विहीन गरीबों को आवास, बरहज-देवरिया मार्ग दुरुस्त कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार से अनशन पर थे। शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर सीएचसी चिकित्साधीक्षक डॉ. अजय पाल, विनोद गुप्ता मौके पर पहुंचे। करीब साढ़े 11 बजे एसडीएम भी पहुंचे। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी नतीजा सिफर रहा। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर रामजानकी मार्ग जाम करने की चेतावनी दी। दोपहर बाद फिर एसडीएम पहुंचे। उन्होंने तत्काल जलनिकासी का प्रबंध करते हुए अन्य मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर थानाध्यक्ष गिरिजेश तिवारी, एसआई रामप्रकाश राय, सुुभाष सिंह, केके सिंह, अमृता आदि मौजूद थे। इस दौरान ग्राम प्रधान महावीर यादव, खडगबहादुर यादव, सुरेश सिंह, रवींद्र प्रताप रावत, अनिरुद्ध, राजेश यादव, डॉ.हरेराम शर्मा, संजय यादव, पन्ना लाल, झिंगुर, प्रभुनाथ यादव, रामनिदान आदि उपस्थित रहे।
फोटो समाचार
ड्रोन कैमरे का संचालन हो, खत्म किया जाए मंडी शुल्क
व्यापारियों ने डीएम से आवास पर मिलकर दस सूत्रीय मांग पत्र सौंपा
सुभाष के हत्यारों की गिरफ्तारी और 50 लाख मुआवजा देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बिजली दरों में हुई बढ़ोत्तरी और मंडी शुल्क खत्म करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर व्यापारियों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए डीएम आवास पर पहुंचे व्यापारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शक्ति कुमार गुप्ता ने कहा कि बिजली दरों में 12 प्रतिशत का बढ़ोत्तरी करना व्यापारी और किसानों के लिए पीड़ादायक है। सरकार को बिजली चोरी रोकर इसकी भरपाई करना चाहिए। पड़ोसी राज्यों में मंडी शुल्क समाप्त है या उसकी दरें काफी कम हैं। प्रदेश में मंडी शुल्क अधिक होने का असर किसान के उत्पादन के मूल्य और व्यापारियों पर पड़ता है। मंडी शुल्क की दर अधिक होने के कारण भ्रष्टाचार अधिक है। शुल्क को समाप्त किया जाए। जिला महामंत्री योगेश सिंह ने कहा कि शहर की अधिकांश सड़कें बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। न्यू कॉलोनी, जलकल रोड, रामनाथ देवरिया मोहल्ले की प्रमुख सड़कों पर लोगों का चलना दूभर हो गया है। आला अफसरों की नाक के नीचे जब ऐसी स्थिति है तो अन्य सड़कों का क्या हाल होगा। आएदिन फुटपाथ व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। फुटपाथ व्यापारियों और विस्थापित 17 दुकानदारों को स्थान दिया जाए। लोड होने के कारण शहर के बिजली ट्रांसफॉर्मर आएदिन जल रहे हैं। चिह्नित कर क्षमता वृद्धि कराई जाए। शिव मंदिर, नई बस्ती से धोबी टोला तक जलजमाव को खत्म कराया जाए। शहर की सुरक्षा के लिए व्यापारियों की ओर से दिए गए ड्रोन कैमरे का संचालन अविलंब कराया जाए। व्यापारी सुभाष मद्धेशिया के हत्यारों की गिरफ्तारी की जाए और परिवार को 50 लाख मुआवजा दिया जाए। शहर में अतिक्रमण हटाया जाए। इसकी लिखित जानकारी दी जाए। डीजल, पेट्रोल को भी जीएसटी के दायरे में लाया जाए। इस दौरान रविंद्र प्रताप मल्ल, जवाहर बरनवाल, दिनेश जायसवाल, अन्नु बाबू, धनोज जायसवाल, राकेश सिंह, व्यास यादव, विष्णु अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार...
सरकार के खिलाफ प्रसपा कार्यकर्ताओं ने किया कैंडल मार्च
पुष्पेंद्र के एनकाउंटर को बताया फर्जी, हत्या का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
भलुअनी। कस्बा के गांधी चौक पर प्रगतिशील लोहिया पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता झांसी में पुष्पेंद्र के एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए उनकी हत्या का आरोप लगा रहे थे।
शनिवार को जिलाध्यक्ष गिरेंद्र प्रताप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता शाम साढ़े छह बजे गांधी चौक पर एकत्रित हुए। जहां से कैंडल जुलूस निकाल सभा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी-योगी सरकार में पुलिस प्रशासन बेलगाम हो गया है। इससे आम जन अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि झांसी के भेल गांव निवासी पुष्पेंद्र की पुलिस ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दिया। इसे मुठभेड़ करार दिया जा रहा है। कार्यकर्ता ने सरकार पर जमकर बरसते हुए पुष्पेंद्र के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान लाल साहब यादव, यशवंत यादव, धर्मेंद्र, जोगिंद्र, अशोक, भरदुल अंसारी, चंद्रशेखर यादव, पवन यादव, गुड्डु सिंह, दिनेश प्रसाद, रमेश, जयदीप यादव, जयद्रथ कुशवाहा, गोलू चौहान, गुलाब चौरसिया आदि उपस्थित रहे।