फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   protest against police

Deoria News: हल्की धाराओं में दर्ज केस के विरोध में कोतवाली गेट पर प्रदर्शन

Tue, 04 Jun 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 04 Jun 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
protest against police
हल्के धाराओं में दर्ज केस के विरोध में सलेमपुर कोतवाली में प्रदर्शन करते ग्रामीण फोटो- संवाद
फोटो समाचार ....
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया आरोपियों को बचाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। धनगड़ा गांव के तीन दर्जन से अधिक लोग महिलाओं के साथ सोमवार की सुबह 11 बजे कोतवाली पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस कर्मियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। मामला 25 मई की रात सोनू की हत्या से जुड़ा है। गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया गया था। अब तक अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के धनगड़ा गांव के सोनू कुमार (21) पुत्र कृष्ण कुमार का गांव के एक व्यक्ति के यहां आना-जाना था। आरोप है कि 25 मई की रात में गांव का बबलू कुमार सोनू को फोन कर घर बुलाया और पहले से घात लगाकर उसके साथ आए बदमाशों ने सोनू के पहुंचते ही राॅड से प्रहार कर दिया। एक युवक ने चाकू से गोदकर उनको लहूलुहान कर दिया। परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो सोनू अचेतावस्था में पड़ा था। परिजन सोनू को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 26 मई की सुबह सोनू की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना सोनू के चाचा हरेंद्र प्रसाद पु़त्र राम रतन ने कोतवाली पुलिस तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर गांव के बबलू पुत्र कन्हैया को न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया। अन्य सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सोमवार सुबह 11 बजे तीन दर्जन से अधिक की संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और हंगामा करते हुए कोतवाली गेट पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिसकर्मियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि हत्या की बजाय गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज है। विवेचक को निष्पक्ष विवेचना करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed