फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Protest against opening of beer shop,Opposed to opening beer shop

बियर की दुकान खुलने का किया विरोध

Mon, 11 Apr 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Protest against opening of beer shop,Opposed to opening beer shop
बियर की दुकान खुलने का किया विरोध
विज्ञापन

मईल। थाना क्षेत्र के बगहीं गांव के पास सरकारी बियर की दुकान खोलने के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने तत्काल दुकान हटाने की मांग की है। सूचना पर पहुंचे मईल थानाध्यक्ष ने मांग पत्र लेकर जिलाधिकारी तक पत्र पहुंचाने का आश्वासन दिया।
मईल-बरठा मार्ग पर बगहीं गांव के पास सरकारी बियर की दुकान खोलने के लिए दो दिन पहले बगहा गांव के नाम से बोर्ड लगा है। यह देख ग्रामीण नाराज हो गए। सोमवार को ग्राम प्रधान अंगद यादव उर्फ पारुल के नेतृत्व में गांव लोग वहां पहुंचे और बियर की दुकान हटाने के लिए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह को सौंपे पत्रक में ग्रामीणों ने लिखा है कि समीप में प्राथमिक विद्यालय, इंटर कॉलेज, दो डिग्री कॉलेज हैं।
विज्ञापन

प्रतिदिन छात्र-छात्राएं इसी रास्ते से आते-जाते हैं। पास में कई मकान हैं। बियर की दुकान खोलने से आए दिन नशेड़ियों से विवाद होगा। प्रदर्शन करने वालों में बकुची के प्रधान शक्ति चौधरी, अमरेंद्र ठाकुर, शैलेश कुमार, डॉ. शाकिर अली, परमात्मा सिंह, सलीम, सद्दाम, सुजीत, राहुल, आजाद हुसैन, रेशमा देवी, सईदा खातून, अशर्फी देवी, गुलाबी, नीरज कुमार, नागेंद्र, मोहन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed