फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   protest against kotedar in tehsil

Deoria News: अधिक रकम लेकर कम राशन देने का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 14 Dec 2022 01:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 14 Dec 2022 01:59 PM IST
सार

राशन लेने गए कार्ड धारकों से मंगलवार को कोटेदार ने बदसलूकी की। उन्होंने कहा कि कोटेदार खुलेआम बोल रहे कि तौल में गल्ला कम मिल रहा है। इसलिए कम गल्ला लेना पड़ेगा। वह सीधे अधिकारियों को चुनौती दे रहे हैं। पीड़ित कार्डधारकों ने कोटेदार की दबंगई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
protest against kotedar in tehsil
कोटेदार के खिलाफ रुद्रपुर तहसील में प्रदर्शन करते कार्डधारक - फोटो : DEORIA

विस्तार

देवरिया जिले के सचौली पटवनिया के पात्र गृहस्थी कार्डधारकों ने मंगलवार को कोटेदार के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने कोटेदार पर अधिक रकम लेकर कम राशन देने का आरोप लगाकर एसडीएम को पत्रक दिया। कोटेदार की अनियमितता की शिकायत पहले से चल रही है। आरोप है कि कोटेदार शिकायत करने वालों से खार खाकर उन्हें राशन नहीं दे रहा है।

विज्ञापन


गांव के प्रधान गोरख पासवान, बीडीसी जितेंद्र यादव, रामदत्त यादव, राधेश्याम, हीरालाल पासवान, बसंत पासवान, जयसिंह यादव, गोपाल यादव, उपेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सोनमती देवी, गुलइचा देवी, सीमा, फूलपती, तेतरी, लालमती, मुन्नी, शकुंतला, मैनेजर, छविलाल चौधरी, अंगद, अवधेश आदि ने कहा कि कोटेदार राशन बांटने में मनमानी कर रहे हैं। वह कार्डधारकों को कम राशन तौलते हैं। विरोध करने पर गुंडागर्दी पर उतारू हो जाते हैं। उनकी अनियमितता की शिकायत करने पर वह कार्ड धारकों से खार खाए हुए हैं। जिन लोगों ने शिकायत की है उनको राशन नहीं दे रहे हैं। शिकायत की जांच नायब तहसीलदार कर रहे हैं।
विज्ञापन


इधर, राशन लेने गए कार्ड धारकों से मंगलवार को कोटेदार ने बदसलूकी की। उन्होंने कहा कि कोटेदार खुलेआम बोल रहे कि तौल में गल्ला कम मिल रहा है। इसलिए कम गल्ला लेना पड़ेगा। वह सीधे अधिकारियों को चुनौती दे रहे हैं। पीड़ित कार्डधारकों ने कोटेदार की दबंगई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोटेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होगी तो पूरा गांव तहसील में धरना देगा। इस बाबत एनटीआर कर्ण सिंह ने कहा कि शपथपत्र के साथ जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। न्यायोचित कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed