फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   protest against kotedar

Deoria News: कोटेदार के खिलाफ उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 20 Jun 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 20 Jun 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
protest against kotedar
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के चकरा उपाध्याय गांव में उपभोक्ताओं ने बुधवार को कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभी कोटेदार पर इलेक्ट्रानिक कांटा पर छोटे-छोटे वजन का पत्थर रखकर अंगूठा लगवाने और कम राशन देने का आरोप लगा रहे थे।
चकरा उपाध्याय में दिन में करीब 11 बजे गांव की महिलाएं एक मंदिर के निकट एकत्रित होकर प्रदर्शन करने लगीं। उनका कहना था कि सरकार हम उपभोक्ताओं के लिए पारदर्शिता दिखा रही है। लेकिन कोटेदार सरकार के मंसूबे पर पानी फेर रहे हैं। इसमें कहीं न कहीं अधिकारी भी कसूरवार हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राशन वितरण के दौरान कोटेदार इलेक्ट्रानिक कांटा पर बोरे में कम वजन के छोटे-छोटे पत्थर बोरे में भरकर अंगूठा लगवा ले रहे हैं। राशन बाद में देने की बात कह रहे हैं। राशन लेने पर वजन में कमी रहती है। महिलाओं ने न्याय न मिलने पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील क्षेत्र के कुछ कोटेदारों की शिकायतें मिल रही हैं। इसके लिए जांच अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। दोषी कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed