फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   prosecutor sick

अनशनकारी वकील की तवीयत बिगड़ी

Tue, 10 Dec 2019 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
prosecutor sick
रुद्रपुर तहसील में धरनारत वकील से बात करते सीआरओ - फोटो : DEORIA
अनशनकारी वकील की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन

अस्पताल में पहुंचे एएसपी और सीआरओ
निर्माण कार्य रुका, दोनो पक्षों को तलब किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। पुश्तैनी जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर तहसील में अनशन कर रहे अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया। मंगलवार को सीआरओ रामसहाय यादव और एएसपी शिष्यपाल ने अनशनकारी वकील के मामले में स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जमीन की मौके पर पैमाइश करने के बाद दोनों पक्ष को तलब किया है। इस दौरान एसडीएम, सीओ, तहसीलदार और थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे।

मामले की पूरी जांच के बाद दोनों पक्षों को तलब किया गया है। दोनों पक्षों के समक्ष जब तक मामले का कोई हल नहीं निकलता, तब तक शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए निर्माण कार्य रोका गया है। इधर तहसील में अनशन पर बैठे अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष फणिंद्र नाथ की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल पहुंचाने के पहले सीआरओ ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन तोड़वाया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच करने तहसील की पूरी टीम के साथ मौके पर जमीन की पैमाइश की गई। एक पक्ष के लोगों के मौजूद नहीं होने से प्रशासन अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाया है। दोनों पक्षों को तलब किया गया है। फिलहाल शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्माण कार्य रोका गया है। अधिवक्ता का अनशन खत्म करा दिया गया है। दोनों पक्ष की मौजूदगी में मामले का समाधान किया जाएगा। इस बाबत अनशनकारी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष फणिंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि अधिकारियों के आश्वासन पर अनशन स्थगित किया गया है। न्याय नहीं मिला तो दोबारा अनशन पर बैठूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed