{"_id":"67b63a798bb860f6ca0ab00d","slug":"proposal-worth-rs-3-crore-passed-in-area-panchayat-meeting-deoria-news-c-208-1-sdn1004-147511-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में तीन करोड़ का प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में तीन करोड़ का प्रस्ताव पास
Thu, 20 Feb 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
चनुकी। लार ब्लाक परिसर में बुधवार को ब्लाक प्रमुख अनुभा सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसमें पिछली कार्यवाही की पुष्टि करते हुए वर्ष 2025-26 के लिए तीन करोड़ का प्रस्ताव पास किया गया। इस दौरान शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग के लोग मौजूद थे। बैठक में मौजूद सदस्यों ने गांव में आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया।
क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक के दौरान सर्वसम्मति से पिछली कार्यवाही की पुष्टि की गई तथा वर्ष 2025-26 के लिए 3 करोड़ का प्रस्ताव पास हुआ। खण्ड विकास अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि गांवों में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य विकास की प्रथम कड़ी हैं। आप सभी अपने अपने गांवों में अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करें। प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह ने कहा कि विकास कार्यों में किसी तरह की दिक्कतें हो रही हों तो अवगत कराएं। सहायक विकास अधिकारी कृषि बैजनाथ प्रजापति ने किसानों को मिलने वाले किसान सम्मान निधि के बारे में जानकारी दी। एडीओ पंचायत सुनील सिंह ने कहा कि जिन-जिन ग्राम पंचायतों में धन पड़ा है वहां के प्रधान जल्द से जल्द विकास कार्य करा कर धन व्यय करें। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर डीएन दुबे ने कहा कि 70 वर्ष के लोगों का आयुष्मान कार्ड बन रहा है आप सभी कार्ड बनवा लें। राशन कार्ड में छह नाम हैं तो उनका भी कार्ड बन रहा है। खण्ड शिक्षा अधिकारी अमित सिंह ने शिक्षा विभाग की सभी योजनाओं के बारे जानकारी दी। बैठक में प्रधान संघ अध्यक्ष आसनारायण सिंह, पूर्व प्रमुख उमेश यादव, आलोक उर्फ दरोगा सिंह, शिक्षक संघ अध्यक्ष गोबिंद मिश्र, मनोज सिंह, राजित यादव, रामनारायण यादव, सुमित मिश्र आदि मौजूद थे।