फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   property of gangster chandoo siezed

गैंगस्टर सोनाड़ी गांव का प्रधान चंदू का भवन कुर्क, तहसीलदार रिसीवर नियुक्त

Wed, 11 Aug 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
property of gangster chandoo siezed
गैंगस्टर सोनाड़ी गांव का प्रधान चंदू का भवन कुर्क, तहसीलदार रिसीवर नियुक्त
विज्ञापन

भलुअनी(देवरिया)। डीएम आशुतोष निरंजन के आदेश पर गैंगस्टर और सोनाड़ी गांव के ग्राम प्रधान चंदू यादव की संपत्ति पुलिस ने बुधवार को कुर्क कर ली। प्रशासन ने इसकी मुनादी कराई। चंदू पर हत्या के प्रयास, फिरौती, अवैध शराब और शस्त्र तस्करी समेत आठ आपराधिक केस दर्ज हैं।
एसडीएम संजीव कुमार यादव, सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ सोनाड़ी गांव पहुंचे। प्रशासन ने चंदू की संपत्ति कुर्क कर मकान सीज कर दिया। अधिकारियों ने कुर्क की गई संपत्ति का रिसीवर तहसीलदार सतीश कुमार को नियुक्त किया है। कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा रहा। बताया जा रहा है कि चंदू पर पूर्व में भलुअनी, रामपुर कारखाना, भाटपाररानी आदि थानों में कई केस दर्ज हैं। रामपुर कारखाना पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। जो चुनाव से पूर्व जेल से छूट कर बाहर आया है। इस बार के पंचायत चुनाव में वह गांव का प्रधान चुना गया है। मौके पर भलुअनी एसओ सुदेश शर्मा, उपनिरीक्षक मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। एसडीएम संजीव कुमार यादव ने बताया कि रामपुर कारखाना थाने में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। जिसके अंतर्गत अवैध रूप से अर्जित धन से बना भवन कुर्क किया गया है।
विज्ञापन

18 वर्ष की आयु में ही चंदू ने जरायम की दुनिया में रखा था कदम
गांव में ही मवेशी चोरी की घटना को दिया था अंजाम
बरहज। भलुअनी थाना क्षेत्र के सोनाड़ी गांव निवासी और ग्राम प्रधान चंदू यादव 18 वर्ष की आयु में जरायम की दुनियां में कदम रखा था। बताया जाता है कि उसने गांव से मवेशी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जो पीछे मुड़कर नहीं देखा। उसके आतंक से क्षेत्र में दहशत है। चंदू यादव पंचायत चुनाव से पूर्व जेल से छूट कर बाहर आया है। उसने ग्राम पंचायत चुनाव से अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की। भारी मतों से गांव का प्रधान चुना गया। बताया जा रहा है कि 2012 में भलुअनी में मारपीट, 2016 में रामपुर कारखाना में हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर, सदर कोतवाली में धमकी देने, 2019 में भाटपाररानी में आबकारी अधिनियम, हत्या का प्रयास आदि सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed