फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Procession organized, performed in tehsil

पदयात्रा निकाली, तहसील में प्रदर्शन किया

Wed, 06 Apr 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 06 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Procession organized, performed in tehsil
रुद्रपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पद यात्रा
रुद्रपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध  में आवाज बुलंद की। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाल कर तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम को ज्ञापन देकर दैवीय आपदा के प्रभावित किसानों में मुआवजा वितरित करने की मांग की गई।
विज्ञापन



रुद्रपुर में कांग्रेस के पदयात्रा कार्यक्रम के प्रभारी विजय  प्रताप सिंह ने नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सतासी इंटर कॉलेज के मैदान से नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष  राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि देश में जालसाज और प्रदेश में गुंडा तत्वों का बोलबाला है। दोनों सरकारें किसान, जवान और आम आदमी को उनकी हाल पर छोड़  चुकी हैं। आम आदमी का महंगाई और भ्रष्टाचार के बोलबाले से जीना मुहाल हो गया  है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उन्होंने रुद्रपुर क्षेत्र में ओलावृष्टि, सूखा और अब आग से बर्बाद फसलों का मुआवजा  नहीं बटने पर कड़ा विरोध प्रकट किया। 
विज्ञापन


एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में  कांग्रेस कार्यकर्ताओं  ने किसानों की जली फसल के तीन गुने रेट से मुआवजा देने,  रुद्रपुर तहसील के हर थाने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी लगाने, कृषि ऋण की  वसूली पर रोक लगाने, बिजली के जर्जर तार बदलने, खाद्य सुरक्षा बिल को ठीक  से लागू करने, मनरेगा के जॉब कार्ड धारकों को काम दिलवाने की मांग की। इस  अवसर पर महेंद्र गुप्ता, राधेश्याम पांडेय, महातम पांडेय, रविप्रताप गुप्त,संजय सिंह, अरविंद सिंह, अखिलेश सिंह, संतोष सिंह बलवंत, असलम सिद्घिकी, विक्कन गिरि, शेषनाथ ठाकुर, सौरभ मिश्र आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed