फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   problems solve in 100 minute

शिकायतों का 100 मिनट में हो निस्तारण : एडीएम

Wed, 06 Mar 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 06 Mar 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
problems solve in 100 minute
लोकसभा चुनाव : एफएसटी, एसएसटी, व्यय परीक्षक व वीडियो निगरानी टीम का हुआ प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण समिति से संबंधित टीमों का प्रशिक्षण बुधवार को विकास भवन के गांधी सभागार में हुआ। एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त चुनाव कराने के निर्देश दिए। कहा कि निर्वाचन से संबंधित दायित्व महत्वपूर्ण और संवेदनशील होते हैं, इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि चुनाव में सि-विजिल एप पर प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण किया जाना है। एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रीयल टाइम तस्वीर व वीडियो अपलोड करेगा जिसका 100 मिनट में निस्तारण करना होगा। सि-विजिल एप पर पुराने वीडियो व तस्वीर अपलोड करने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। फ्लाइंग स्क्वायड टीम अपने क्षेत्र में भ्रमण पर रहेगी और सि-विजिल एप पर मिली शिकायतों पर कार्रवाई करेगी। जिले में विधानसभा क्षेत्रवार तीन-तीन एफएसटी टीमों का गठन किया गया है, जो शिफ्टवार सक्रिय रहेगी।
विज्ञापन

स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) को जिले की सीमा एवं चेकिंग पॉइंट पर विशेष सतर्कता बरतनी होगी और संदेहास्पद वाहनों की गहनता से जांच कर शराब, मादक पदार्थ, शस्त्र, बड़ी मात्रा में कैश, गिफ्ट आइटम, जेवरात आदि की आवाजाही की निगरानी की जाएगी। उन्होंने सभी टीमों को चेतावनी दी कि शादी-विवाह के सीजन में वैध धन की आवाजाही पर किसी प्रकार की रोक नहीं रहेगी, लेकिन धन के स्रोत एवं गंतव्य का प्रमाण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल कुमार पांडेय ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने इस बार चुनाव जब्ती प्रबंधन प्रणाली (ईएसएमएस) एप जारी किया है। इसे गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप के जरिए मतदाताओं को लुभाने के अनुचित साधनों पर निगरानी की जाएगी तथा एफएसटी तथा एसएसटी के जब्त किए जाने वाले कैश, शराब, मादक पदार्थ, शस्त्र व अन्य गिफ्ट आइटम आदि का ऑनलाइन रिकॉर्ड रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव कराने तथा प्रत्याशियों को एकसमान प्रतिस्पर्धी वातावरण उपलब्ध कराने के लिए उड़न दस्ता, स्थैतिक निगरानी टीम, व्यय परीक्षक व वीडियो निगरानी टीम की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मंजूर अहमद अंसारी, उपनिदेशक एनआईसी कृष्णानंद यादव, ई डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक राजीव कुमार सहित टीमों के नोडल अधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed