फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Problems of passengers increased due to entry of BS-6 buses in NCR

Deoria News: एनसीआर में बीएस-6 बसों के ही प्रवेश से बढ़ी यात्रियों की दिक्कतें

Mon, 06 Nov 2023 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Problems of passengers increased due to entry of BS-6 buses in NCR
- त्योहार पर रोडवेज लंबी दूरी के मार्गों पर चलाएगा अतिरिक्त बसें
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



देवरिया। दीपावली, छठ पर्व पर दिल्ली व अन्य प्रदेश से आने वाले यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए रोडवेज ने अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। डिपो से 50 से 60 बसें दिल्ली, कानपुर व लखनऊ रूट पर चलाई जाएंगी। बसों का इंतजाम करने में परिवहन निगम जुटा हुआ है। हालांकि निगम के पास बीएस-6 मॉडल की केवल छह बसों ही दिल्ली मार्ग पर चलने से वहां से आने वाले यात्रियों को दिक्कतें होना तय माना जा रहा है।

देवरिया डिपो में वर्तमान में निगम की 67 एवं अनुबंधित 129 बसें हैं। प्रतिदिन यहां से छह बसें दिल्ली के लिए चल रही हैं। दो माह पूर्व तक यह संख्या 12 की थी। हालांकि दिल्ली सरकार के नए आदेश के बाद यह संख्या छह तक ही सिमट कर रह गई है। कानपुर रूट पर 12 एवं लखनऊ के लिए चार बसें नियमित चलती हैं। इधर त्योहारों के आने के बाद दिल्ली से आने वालों की संख्या अधिक है। ऐसे में आय की अच्छी संभावना व यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लंबी दूरी के मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से भी गोरखपुर क्षेत्र को करीब 200 अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें 50 से 60 बसें देवरिया डिपो स्तर से चलाने की योजना है। 10 नवंबर से 18 नवंबर तक चालकों-परिचालकों व अन्य रोडवेजकर्मियों के लिए प्रोत्साहन योजना भी लागू हो जाएगी। इस अवधि में कार्य करने वाले कर्मियों को अतिरिक्त भत्ता भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




-------



एनसीआर क्षेत्र में नए आदेश के बाद दिल्ली रूट पर केवल छह बसें जा रही हैं। त्योहारों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी, जैसी आवश्यकता होगी, उतनी गाड़ियां बाहर भेजी जाएंगी। जो उधर से सहूलियत के साथ यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाएंगी। कोशिश होगी कि किसी भी यात्री को बस के लिए भटकना न पड़े। हाल ही में दो राजधानी बसें भी डिपो को मिली हैं।




-राकेश पति त्रिपाठी, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, देवरिया डिपो

----------

ट्रेनों में दिखने लगी है भीड़
दिल्ली व अन्य जिलों व प्रदेश से आने वाली ट्रेनों में अभी से भीड़ दिख रही है। दीपावली, भैया दूज, छठ पर्व पर यहां के जो लोग मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई आदि जगहों पर काम करते हैं, वह इन महत्वपूर्ण त्योहारों को मनाने घर आते हैं। ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति पहले से ही फुल है। इससे पूरे नवंबर तक बाहर से आने वाली ट्रेनों में टिकट मिलने की संभावना कम ही है। आलम यह है कि तत्काल टिकट के लिए भी लोग परेशान है। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन की खिड़कियों से भी आरक्षित टिकट नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में जिन लोगों ने पहले से टिकट नहीं कराया है, उन्हें परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed