फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   problem of transformer cooling

Deoria News: ट्रांसफाॅर्मर ठंडा रखने के लिए फेंक रहे पानी, चला रहे कूलर

Thu, 30 May 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 30 May 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
problem of transformer cooling
विद्युत उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने के लिए पानी फेंकता कर्मचारी।
फोटो -
विज्ञापन

चुनाव के चलते आपूर्ति बहाल रखने के लिए कर्मचारी कर रहे कड़ी मशक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। ट्रांसफॉर्मर को ठंडा रखने के लिए कर्मचारी पानी फेंक रहे हैं तो कहीं कूलर चला रहे हैं। चुनाव के चलते शासन की मंशा के अनुरूप विद्युत आपूर्ति रखना कर्मचारियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
भीषण गर्मी में पसीने से लथपथ कर्मचारी ट्रांसफॉर्मर को ठंडा रखने की जुगत में पानी फेंक रहे हैं। गर्मी के चलते हर फीडर पर क्षमता से अधिक लोड चल रहा है। इसके चलते बार-बार बिजली ट्रिप कर रही है। पांडेय चक विद्युत उपकेंद्र से जुड़े रुस्तमपुर फीडर पर तो दोगुना लोड चल रहा है। ओवरलोड के चलते बिजली ट्रिप करते ही विद्युत कर्मचारी और अधिकारियों के फोन बजने शुरू हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके चलते उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी विद्युत ट्रांसफॉर्मर पर पानी फेंक कर उसे ठंडा रखने की कोशिश में कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। इसी तरह कसया 132 स्टेशन पर ट्रांसफॉर्मर को ठंडा रखने के लिए 10 हैवी कूलर लगाए गए हैं। बावजूद इसके ओवरलोड के चलते बिजली ट्रिप कर रही है। कसया से ट्रिप करने के चलते बुधवार को सुबह से कटी बिजली शाम को बहाल हो सकी। दिन को बिजली काटने से उपभोक्ता परेशान रहे। रात को भी ओवरलोड के चलते बिजली बार-बार ट्रिप कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed