फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   problem of parking

Deoria News: पार्किंग की सुविधा नहीं, सड़क पर खड़ा कर दे रहे वाहन, जाम से लोग परेशान

Wed, 13 Mar 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 13 Mar 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
problem of parking
हर साल बढ़ रही वाहनों की संख्या, वर्तमान में पंजीकृत हैं 5,35,464 वाहन
विज्ञापन

अमर उजाला लाइव

...फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। जिले में हर दिन दोपहिया व चारपहिया वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में शहर में पार्किंग का इंतजाम नहीं होने से जिला मुख्यालय आने वाले लोगों को अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा करना पड़ता है। इससे हर रोज जाम की स्थिति से लोगों का जूझना पड़ रहा है। समस्या न पैदा हो और सड़क पर बेरोक-टोक वाहनों की आवाजाही हो, इसके लिए जिम्मेदारों की ओर से भी कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।
जिला मुख्यालय पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का कार्यवश वाहनों से आना-जाना होता है। लोग कचहरी, सरकारी कार्यालय के अलावा मेडिकल कॉलेज, निजी नर्सिंग होम में इलाज कराने आते हैं। नगर पालिका व जिला प्रशासन ने जाम की समस्या से निपटने के लिए शहर के मालवीय रोड में अंडर ग्राउंड पार्किंग बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। हालांकि, काफी समय बीतने के बाद भी इसे मंजूरी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


प्रमुख सड़कों को ही बना दे रहे पार्किंग, यातायात पुलिस रहती है मौन
शहर के कोतवाली रोड में दोपहर 1:05 बजे जीआईसी के सामने एक बैंक व अस्पताल के सामने दोपहिया वाहनों की लंबी कतार दिखी। यहां से मोहन रोड में जाने वाले ठेले वाले जो माल लिए हुए थे, उनके आ जाने से गुजरने वाले लोगों को सांसत का सामना करना पड़ रहा था। जाम में फंसे रोहित अग्रवाल ने बताया कि बच्चों को स्कूल से लेने जा रहे हैं, लेकिन जाम के कारण पहुंचने में देरी हो जाएगी। 1:15 बजे कोतवाली रोड से होकर एचडीएफसी बैंक के निकट वाली गली आने-जाने का रास्ता कम, पार्किंग ज्यादा बनी दिखाई दी। इस वक्त कोई चारपहिया वाहन इसमें आ जाए तो अन्य लोगों निकलना ही मुश्किल था। 1:30 बजे मालवीय रोड में सुभाष चौक के पास ही एक बैंक के सामने सड़क पर ही दोपहिया वाहनों की लंबी कतार लगी थी। यहां यातायात पुलिस की तैनाती भी थी, लेकिन कोई रोकने-टोकने वाला नहीं दिखा। 1:40 बजे कोऑरपेटिव चौराहे पर सड़क पर टेंपो वालों ने कब्जा जमा रखा था। 1:50 बजे गोरखपुर ओवरब्रिज के पास सड़क पर ही प्राइवेट बसों के मरम्मत का कार्य चलता हुआ मिला। ऐसे में यहां से गुजरने वालों ने अपने वाहनों की स्पीड कम करके ही चलने में भलाई समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां हो रही अवैध पार्किंग
कचहरी रोड, मालवीय रोड, सिविल लाइंस रोड, सीसी रोड, मेडिकल कॉलेज रोड, न्यू काॅलोनी रोड, कोतवाली रोड, रामलीला मैदान रोड, भीखमपुर रोड।

नहीं बन पाया पुराने बस स्टेशन पर मल्टीस्टोरी पार्किंग
बीते वर्ष कोऑपरेटिव चौराहे के पास स्थित पुराने बस स्टेशन पर मल्टीस्टोरी वाहन स्टैंड बनाने का प्रस्ताव नगर पालिका की ओर से जरूर बना था, हालांकि रोडवेज की ओर से यह जमीन नहीं दिए जाने से मामला ठंडे बस्ते में चला गया।



स्पीकअप

बीच सड़क पर ही वाहन खड़े कर लोग चले जाते हैं। इससे राहगीरों की परेशानी बढ़ जाती है। वाहन स्वामियों को यह सोचना चाहिए कि आने-जाने वालों को इससे दिक्कत होगी। शहर में पार्किंग की समस्या है। जिम्मेदारों को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए।

-सरदार अवतार सिंह



मालवीय रोड पर एक बैंक के सामने ही सड़क को पार्किंग बना दिया गया है। यह मार्ग देवरिया व कसया को जोड़ता है। शहर के बीचोबीच यह अवैध पार्किंग जिम्मेदारों को नहीं दिखती। यातायात पुलिस को यहां हर दिन ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए कि कोई वाहन सड़क पर न दिखे।

-इकबाल अंसारी



शहर में हर दिन लगने वाला जाम बड़ी समस्या बनता जा रहा है। सड़क पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ केवल एक दिन अभियान चलाने से कुछ नहीं होने वाला। हर दिन अभियान चलेगा तो वाहन चालक सही जगह पर अपने वाहनों को खड़ा करेंगे। कुछ लोग तो सड़क के बीचोंबीच वाहन खड़े कर बाजार करने चले जाते हैं।
-अश्वनी मणि तिवारी उर्फ बजरंगी



मोतीलाल रोड, मालवीय रोड, कोऑपरेटिव चौराहा, कोतवाली रोड में हर दिन जाम लगने का मुख्य कारण यहां पार्किंग का न होना है। पार्किंग की व्यवस्था को जाए और यातायात पुलिस भी चुस्त-दुरुस्त रहे तो समस्या अपने आप खत्म हो जाएगी।
-रामकुमार यादव


एआरटीओ कार्यालय में हर दिन बढ़ रही वाहनों की संख्या
एआरटीओ आशुतोष शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में जिले में 5,35,464 से अधिक वाहन पंजीकृत हो चुके हैं। इसमें साढ़े चार लाख से अधिक तो बाइक ही है। इसके अलावा मोटर कार 23,351, स्कूल बस 1010, तीन पहिया वाहन 7866, एंबुलेंस 109, ट्रैक्टर 3136 सहित अन्य श्रेणी के वाहन शामिल हैं।

कोट
नगर पालिका की ओर से मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके लिए आवश्यक प्रयास चल रहे हैं।
-अंकिता शुक्ला, ईओ नगर पालिका देवरिया

कोट
सड़क पर खड़े वाहनों का हर दिन चालान किया जाता है। अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। कोतवाली रोड पर व्यापारिक प्रतिष्ठान ज्यादा हैं। दिन में बड़े वाहनों के खड़े होने एवं विभिन्न बैंकों के सामने बाइकें खड़ी कर दिए जाने से यह समस्या बढ़ रही है।

-भूपेंद्र सिंह, टीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed