फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   problem of land compensation in gas pipeline

Deoria News: गैस पाइपलाइन में फंसा मुआवजे का पेच

Sat, 14 Jan 2023 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
problem of land compensation in gas pipeline
गैस पाइपलाइन में फंसा मुआवजे का पेच
विज्ञापन

किसानों ने भूमि देने से हाथ किया खड़ा, महज दो किमी का काम बाकी
मार्च तक काम हो जाना था पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गुजरात के कांगड़ा से गोरखपुर जनपद होकर बैतालपुर तक एलपीजी (लिक्विड फाइड पेट्रोलियम गैस) पाइपलाइन के प्रोजक्ट में दो गांवों के किसानों ने मुआवजे की राशि कम होने की शिकायत जिलाधिकारी से की है। यह वजह बताते हुए इन किसानों ने भूमि देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इसी माह पाइपलाइन का काम पूरा किया जाना है। महज दो किमी पाइपलाइन अभी बिछाई जानी है।
बैतालपुर तक एलपीजी पाइपलाइन का काम जनपद की सीमा में ग्यारह किलोमीटर तक होना है।इजसे मार्च 2022 में ही पूरा हो जाना था, लेकिन काम में देरी हो गई। जून के बाद अक्तूबर तक खेतों में पानी लग जाने के कारण काम रोक दिया गया।
विज्ञापन

अब जब काम शुरू हुआ है तो सोपरी बुजुर्ग और बढ़या गांव के दस किसानों ने भूमि का मुआवजा कम मिलने की शिकायत की है। इन किसानों ने अपने गांव में पाइपलाइन बिछाने के कार्य में अवरोध पैदा कर दिया है। इसके कारण काम रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइपलाइन इंदूपूर, कालावन, लबकनी, उसरी बुर्जुग, मदैना गांव तक बिछाई जा चुकी है। जबकि सांडा गांव में कार्य चल रहा है। परियोजना में देर होने के कारण इसे 31 जनवरी तक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। अब कार्यदायी संस्था इन किसानों को मनाने में जुटी हुई है। ताकि आगे का कार्य शुरू किया जा सके।

कोट:
दो गांवों के किसान अधिक मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इनसे वार्ता चल रही है। कुछ ही दिनों में बैठक कर समस्या का निदान कर दिया जाएगा। महज दो किमी पाइपलाइन बिछाई जानी है। प्रयास है कि इसी माह कार्य पूरा कर लिया जाए।
-दिव्यांशु राय, परियोजना प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed