फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   problem of electric cut

Deoria News: नींद पूरी न होने से प्रभावित हो रहा लोगों का स्वास्थ्य

Thu, 20 Jun 2024 04:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
problem of electric cut
- सुबह के समय लो वोल्टेज बिजली आपूर्ति से बिगड़ रही लोगों के दिनचर्या
विज्ञापन

=लोग रात में घर की छत या सड़क पर घूमकर बिता रहे समय

संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। बिजली ट्रिपिंग के कारण लोग रात में पूरी नींद नहीं ले पा रहे हैं। नींद पूरी न होने से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। लोग चिड़चिड़ेपन के शिकार हो रहे हैं। तापमान के 44 डिग्री पार होने से नगर में ट्रिपिंग की समस्या गंभीर हो गई है। रात में आठ से 10 बार बिजली ट्रिपिंग होने से उपभोक्ता परेशान हैं।

माह भर से नगर की बिजली आपूर्ति चरमराई हुई है। दिन में कई बार कटौती कोई खास असर तो नहीं डाल रही है, लेकिन रात में कई बार की कटौती से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोग रात को घर की छत या सड़कों पर घूमकर बिता रहे हैं। बिजली की आपूर्ति शुरू होने पर लोग बिस्तर पर पहुंचते हैं, और नींद आते ही फिर से ट्रिपिंग हो जा रही है। बीच-बीच में 10 से पांच मिनट के लिए आपूर्ति बंद होने से उपभोक्ता आजिज आ चुके हैं।
विज्ञापन

सुबह के समय लो वोल्टेज आपूर्ति से लोगों की दिनचर्या बिगड़ रही है। नलकूप न चल पाने से लोगों को पानी नहीं मिलता है। नौकरी पेशा वालों को सुबह स्नान आदि के लिए पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मुस्तकीम अंसारी का कहना है कि स्वस्थ व्यक्ति के लिए कम से कम सात घंटे की नींद आवश्यक है। कई दिन तक बीच-बीच में नींद में व्यवधान होने से स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। नींद पूरी न होने से शरीर में कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed