{"_id":"665786d80452efccde006ef7","slug":"problem-of-electric-cut-deoria-news-c-208-1-deo1004-126790-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिजली कटौती से सुबह का कामकाज हुआ प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिजली कटौती से सुबह का कामकाज हुआ प्रभावित
Thu, 30 May 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 30 May 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी है। सुबह से लेकर शाम तक लोग जहां गर्मी से परेशान हैं, वहीं, रात में तपिश ने उनकी नींद उड़ाकर रख दी है। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली विभाग की कटौती लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।
शहर की न्यू कॉलोनी, गरुलपार व उसके आसपास के मोहल्ले से जुड़े विद्युत उपभोक्ता बुधवार की सुबह बिजली कटौती से परेशान हो गए। सुबह करीब आठ बजे से बिजली गुल होने के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी में लोगों के शरीर पसीना तर-बतर था। लोगों ने विद्युत कार्यालय से जानकारी ली तो पता चला कि फॉल्ट के चलते कटौती की गई है।
एसडीओ प्रत्युष बल्लभ ने बताया कि फॉल्ट के चलते कटौती की जा रही है। जिसे ठीक कर सुचारु रूप से आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।