फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   problem of dl

Deoria News: स्थायी डीएल के लिए 15 हजार से अधिक आवेदक परेशान

Sat, 18 Mar 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 18 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
problem of dl
डीएल को लेकर परिवहन कार्यालय परिसर में हर दिन हो रही किच-किच
विज्ञापन

तीन माह से परेशान चल रहे हैं लोग, रोजगार के लिए विदेश जाने वाले भी लगा रहे चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। परिवहन निगम की ओर से चयनित एजेंसी की लापरवाही स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस पाने की चाह रखने वालों को लंबा इंतजार करा रही है। समय नहीं मिलने से आवेदन करने वाले परेशान हैं। इसे लेकर हर रोज कार्यालय के बाहर यहां कार्य करने वाले अधिवक्ताओं व अंदर के कर्मचारियों व अधिकारियों से उनकी नोकझोंक हो रही है। अंत में वे थक-हार कर लौटने के लिए मजबूर हैं।
तीन माह से स्थायी डीएल स्मार्ट कार्ड की चाह रखने वाले आवेदकों के माथे पर अब चिंता की लकीरें दिख रही हैं। किसी का तीन तो किसी का दो माह से आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी होने व बाॅयोमैट्रिक टेस्ट देने के बावजूद स्मार्ट कार्ड नहीं आया है। ऐसे में कई आवेदक यहां बार-बार आकर इस संबंध में पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन

कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें रोजगार के लिए विदेश या देश के ही किसी अन्य हिस्से में जाना है। दो से तीन माह पहले सारी प्रक्रिया पूर्ण कर लेने के बावजूद भी विभाग से अनुबंध की हुई एजेंसी की लेटलतीफी के चलते उन तक डीएल नहीं पहुंच पाया है। निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद भी डीएल का समय से नहीं मिल पाना, ऐसे लोगों की मुश्किलों को बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश से चिप का न आ पाना बन रहा देरी का कारण
स्मार्ट कार्ड में चिप लगी होती है। विदेश से ही इसका आयात किया जाता है। इधर रूस-यूक्रेन में पिछले एक साल से युद्ध होने के कारण चयनित एजेंसी को यह चिप समय से नहीं मिल पा रही है। ऐसे में समय से इसे दे पाना संभव नहीं हो पा रहा है। अब तो विभागीय अधिकारी संबंधित एजेंसी का अनुबंध निरस्त कर बिना चिप वाला डीएल जारी करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, इस प्रक्रिया को भी पूरा करने में समय लगना तय है।

हेल्पलाइन नंबर भी कर दी गई बंद
डीएल आवेदकों की समस्याओं के समाधान के लिए स्मार्ट चिप कंपनी की ओर से हेल्पलाइन नंबर 18005723363 पिछले 15 दिनों से काम नहीं कर रहा है। ऐसे में आवेदन करने वाले अपनी शिकायत भी समय से दर्ज नहीं करा पा रहे हैं।

....स्पीकअप
नवंबर माह में ही स्थायी डीएल के लिए आवेदन किया था। अब तक स्मार्टकार्ड वाला डीएल नहीं मिला है। कार्यालय में जाकर पूछने पर कोई सही स्थिति नहीं बता पा रहा है। सब जल्द ही मिल जाने की बात कर रहे हैं।
-रामप्रवेश यादव, धतुरा खास बैतालपुर
15 जनवरी को स्थायी डीएल के लिए बाॅयोमैट्रिक कराया था। आवेदन संख्या यूपी 52 008892822 है। कई दिन बीत गए, यहां आने पर कोई सही जवाब नहीं दे रहा है। अगर कोई तकनीकी दिक्कत है तो अधिकारियों को इसे दूर करना चाहिए।

अजय जगदीश प्रजापति, खोराराम
कोट
मुख्यालय स्तर से ही जिस एजेंसी को डीएल प्रिटिंग के लिए दिया गया है, वह चिप के अभाव में समय से स्थायी डीएल नहीं दे पा रही है। चिप संकट के कारण ही यह स्थिति उत्पन्न हो रही है। वहां से एजेंसी को काली सूची में डालने की तैयारी हो रही है। डीएल के लिए जिन्होंने आवेदन कर रखा है, वे परेशान न हों, जैसे ही समस्या का समाधान निकल आएगा, आवेदकों को डीएल मिलने लगेगा।
-आशुतोष शुक्ला, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed