फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   prized accused of attempt to crush police personels arrested

पच्चीस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Wed, 16 Jun 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
prized accused of attempt to crush police personels arrested
पच्चीस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

देवरिया। पुलिसकर्मियों को वाहन से कुचलने की कोशिश करने वाले इनामी बदमाश को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके दो साथी पुलिस मुठभेड़ में पकड़े जा चुके हैं। गिरफ्तार बदमाश पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

कोतवाल राजू सिंह और एसएसआई विपिन मलिक को मंगलवार की रात में मुखबिर ने सूचना दी कि फरार बदमाश शहर के पुरवा चौराहे के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने पुरवा चौराहे से हाटा रोड के पास से 25 हजार रुपये के इनामी तौसीफ आलम निवासी सेमरा हरदो थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पिछले साल महुआनी चौराहे के पास अपाची सवार पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश का मुकदमा दर्ज है। इसके साथ ही वाहन चोरी का भी मुकदमा दर्ज है। इसके दो साथियों को पुलिस दो माह पहले पकड़ चुकी है। इसमें से इब्रान सदर कोतवाली के पिपरपाती नहर के पास पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में दरोगा अश्विनी कुमार सिंह, सिपाही विनय प्रताप और दीपक सोनकर भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed