फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   priyanka gandhi

प्रियंका गांधी की रैली में जिले से जाएंगे पांच हजार किसान

Mon, 25 Oct 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। 31 अक्तूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में रैली में जिले से पांच हजार किसान जाएंगे। इसको लेकर तैयारी कर ली गई है। रैली को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये बातें टाउन हाल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के चेयरमैन सुयश मणि त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनता को गुमराह कर रही है। पूरा देश महंगाई, अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से कराह रहा है। अब तक के इतिहास में इतनी महंगाई कभी नहीं हुई थी। पेट्रोलियम पदार्थों की बेतहाशा महंगाई से गृहस्थी के सभी सामान महंगे हो गए हैं। प्रदेश सरकार सिर्फ झूठे विज्ञापन के बल पर अपनी पीठ थपथपा रही है। किसान भारी बारिश और बाढ़ के चलते परेशान है। फसल नष्ट हो गईं हैं और खाद महंगी हो गई है। योगी सरकार किसानों के दोगुने आय होने का झूठा दावा कर रही है। ऐसे में प्रदेश को एक नए युग के शुरुआत के लिए प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रदेश की तरक्की और खुशहाली के लिए कांग्रेस प्रतिज्ञा रैली कर रहीं हैं। जिसमें लाखों लोग शामिल होंगे। प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के सचिव सन्देश यादव,किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पाल धनगर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed