फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   prisoners health checkedup

स्वास्थ्य शिविर में 488 बंदियों का हुआ परीक्षण

Sun, 21 Aug 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
prisoners health checkedup
अमर उजाला फाउंडेशन तथा बाबू बैजू वासुकीनाथ ट्रस्ट के तरफ से जिला कारागार में आयोजित स्वास्थ्य श? - फोटो : DEORIA
स्वास्थ्य शिविर में 488 बंदियों का हुआ परीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन व बाबा बैजू वासुकीनाथ ट्रस्ट के तत्वावधान में जेल में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर
शिविर में शुगर, यूरिक एसिड, ईसीजी तथा आंखों की हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला कारागार में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन तथा बाबा बैजू वासुकीनाथ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 488 बंदियों का परीक्षण किया गया। साथ ही दवा वितरित की गई। मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि व संस्था के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
मुख्य अतिथि ने कहा कि परोपकार से बड़ा कोई दूसरा कार्य नहीं कार्य नहीं है। इसमें सभी को आगे आना चाहिए। संस्था की ओर से किया गया कार्य सराहनीय है। उन्होंने बंदियों के बीच आयोजन के लिए संस्था के लोगों को धन्यवाद दिया। विशिष्ट अतिथि एएसपी राजेश सोनकर ने कहा कि संस्था ने बंदियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर सराहनीय कार्य किया है। जेल में इस तरह के कार्यक्रम की जानकारी मिलने पर मुझे प्रसन्नता हुई। जेल अधीक्षक बीएन मिश्रा ने कहा कि परोपकार से बड़ा पुण्य का कार्य कुछ नहीं है।
विज्ञापन

शिविर में डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, डॉ. अंजू सिन्हा, डॉ. अंजलि सिंह, डॉ. प्रवण शांडिल्य, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. नवनीत श्रीवास्तव आदि ने हड्डी, शुगर, बीपी, नेत्र, दंत, चर्म, स्त्री रोग, न्यूरो, मानसिक रोग सहित अन्य बीमारी से संबंधित मरीजों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन, विशिष्ट एएसपी डॉ. एसके अग्रवाल, जेल अधीक्षक, चित्रांश वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, संस्था के संस्थापक हृदयानंद श्रीवास्तव, अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव बड़े ने बंदियों को कापी, किताब, गीता, पेन, साबुन, पेस्ट, गमछा, मनोरंजन के लिए लूडो व दैनिक उपयोग की वस्तुएं वितरित की। संचालन हरिशंकर श्रीवास्तव ने किया।

इस दौरान उपाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव पप्पू, सुनील श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, ऋषिकेश कुशवाहा, विजय लक्ष्मी सिंह, विनय श्रीवास्तव, सुजीत श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, मंटू विश्वकर्मा, नीरज वर्मा, जनार्दन कुशवाहा, संजय श्रीवास्तव, धनेश चंद श्रीवास्तव, सागर वर्मा, अविनाश सिंह, अरविंद श्रीवास्तव अंटू, सुधीर राव, जयशंकर श्रीवास्तव पिंटू, रमेश जायसवाल, पूर्व प्रधान रमेश श्रीवास्तव, विष्णु अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed