{"_id":"60fc5e9e8ebc3e583b177679","slug":"principal-secretory-visited-deoria-medical-college-deoria-news-gkp4030874185","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
विज्ञापन

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आगमन से पहले शनिवार को प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीआईसीयू, ओपीडी सहित पूरे अस्पताल का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार सीएम के आगमन से पहले मेडिकल कालेज पहुंचे। उन्होंने मेडिकल कालेज के चिकित्सा शिक्षकों से मिलने के बाद कालेज का निरीक्षण किया। इसके बाद सीधे जिला अस्पताल की तरफ निकल लिए। अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने ओपीडी का निरीक्षण किया। इसके बाद पीआईसीयू का निरीक्षण करने के साथ ही मरीजों तथा चिकित्सक व स्वास्थ्य से बा की। यहां निकलकर वैक्सीनेेशन केंद्र का जायजा लिए। इसके बाद प्रमुख सचिव इंजेक्शन कक्ष, सीटी स्कैन कक्ष का निरीक्षण करते हुए आरटीपीसीआर लैब पहुंचे, जहां जानकारी ली। यहां से पुरूष सर्जिकल, चिल्ड्रेन वार्ड, आई आपरेशन थिएटर, एनआरसी सहित पूरे अस्पताल का भ्रमण कर जायजा लिया। इसके बाद रवाना हो गए। इस दौराना मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. एएम वर्मा, सदर एसडीएम सौरभ सिंह, डॉ. एचके मिश्रा, डॉ. प्रकाश कुमार, डॉ. एसके सिंह, उमेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।