फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Principal killed in land dispute

Deoria News: जमीन विवाद में प्रधान पर जानलेवा हमला, गंभीर

Sat, 08 Jul 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 08 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Principal killed in land dispute
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


देवरिया। भटनी थाना क्षेत्र के पड़ौली गांव में जमीन विवाद में शनिवार की देर शाम पट्टीदारों ने प्रधान पर जानलेवा हमला किया। कुदाल और कुल्हाड़ी के वार से गंभीर रूप से घायल प्रधान का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस तलाश कर रही है।

भटनी थाना क्षेत्र के पड़ौली गांव निवासी विनय कुमार यादव गांव के प्रधान हैं। उनका गांव के बृजनंदन यादव से जमीन विवाद है। शनिवार शाम विनय कुमार करीब आठ बजे एकला आम चौराहे से घर पहुंचे। तो जानकारी मिली कि विवादित जमीन पर पट्टीदार कब्जा कर रहे हैं। वह मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किए। इससे नाराज पट्टीदारों ने कुदाल और कुल्हाड़ी से उनपर हमला बोल दिया, जिससे वह खून से लतपथ खेत में ही गिर पड़े। शोर सुनकर जुटे लोगों ने बीच-बचाव कर प्रधान को सीएचसी पहुंचाया, जहां गंभीर स्थिति देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर सूचना मिलने पर गांव पहुंची पुलिस को देख आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि जमीन विवाद में प्रधान को गंभीर चोटें आई हैं। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed