{"_id":"69065fb850f485e26200e87c","slug":"primary-school-mishraulia-tops-in-kho-kho-and-kabaddi-deoria-news-c-208-1-deo1010-166926-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खो-खो और कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय मिश्रौलिया अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खो-खो और कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय मिश्रौलिया अव्वल
Sun, 02 Nov 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक स्तरीय बेसिक शिक्षा बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
देवरिया। बैतालपुर विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रौलिया में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय बेसिक शिक्षा बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
पीटी में कंपोजिट विद्यालय सोपरी बुजुर्ग, कबड्डी और खो-खो बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय मिश्रौलिया, खो-खो बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय मेदनापुर, दो सौ मीटर दौड़ प्राथमिक बालक वर्ग में श्याम प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरा, सौ मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में कंपोजिट विद्यालय बलुअहवा की नंदनी, सौ मीटर बालक वर्ग की दौड़ में छितही के मनीष कुमार अव्वल रहे।
मुख्य अतिथि एवं विधान परिषद के सदस्य डॉ. रतनपाल सिंह ने दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी जयराम पाल, सूर्यकांत पांडेय, आलोक सिंह, विशाल यादव, गोपाल राय, ग्राम प्रधान संजय सिंह, नीरज श्रीवास्तव, मिथिलेश सिंह, कृष्ण ध्यान पांडेय, रामप्रवेश यादव आदि मौजूद रहे।