फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Preparations were underway to welcome the little guest.

Deoria News: नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारी थी, घर पहुंची नित्यानंद की अर्थी

Fri, 09 Oct 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 09 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Preparations were underway to welcome the little guest.
ले नित्यानंद के दरवाजे पर जुटी भीड़।
लार रोड। घर में नन्हे मेहमान के आने की खुशियां संजो रहे नित्यानंद प्रजापति के परिवार पर बुधवार को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। करीब दो साल पहले कृति के साथ शादी के बाद दोनों नए जीवन की खुशियां बटोर रहे थे।
विज्ञापन

जल्द ही घर में किलकारी गूंजने वाली थी मगर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के हादसे ने कृति से उसका जीवनसाथी और माता-पिता से उनका जवान बेटा छीन लिया। जन्म से पहले ही मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन

बेटे को राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट खिलाड़ी बनाने का सपना देखने वाले पिता की आंखों के सामने बृहस्पतिवार को उसकी चिता जल उठी। पिता मनोज प्रजापति ने बेटे को मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद हर आंख नम हो गई। पिता को ढांढ़स बंधाने पहुंचे लोग खुद अपने आंसू नहीं रोक सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नित्यानंद के पिता मनोज हलवाई का काम करते हैं। बेटे की खेल में रुचि को देखते हुए उन्होंने संसाधनों की कमी आड़े नहीं आने दी। उनका सपना था कि नित्यानंद खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed