{"_id":"6ac7e4ec49bb1cbfb0031384","slug":"preparations-were-underway-to-welcome-the-little-guest-deoria-news-c-208-1-deo1025-193790-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारी थी, घर पहुंची नित्यानंद की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारी थी, घर पहुंची नित्यानंद की अर्थी
Fri, 09 Oct 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
ले नित्यानंद के दरवाजे पर जुटी भीड़।
लार रोड। घर में नन्हे मेहमान के आने की खुशियां संजो रहे नित्यानंद प्रजापति के परिवार पर बुधवार को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। करीब दो साल पहले कृति के साथ शादी के बाद दोनों नए जीवन की खुशियां बटोर रहे थे।
जल्द ही घर में किलकारी गूंजने वाली थी मगर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के हादसे ने कृति से उसका जीवनसाथी और माता-पिता से उनका जवान बेटा छीन लिया। जन्म से पहले ही मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया।
बेटे को राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट खिलाड़ी बनाने का सपना देखने वाले पिता की आंखों के सामने बृहस्पतिवार को उसकी चिता जल उठी। पिता मनोज प्रजापति ने बेटे को मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद हर आंख नम हो गई। पिता को ढांढ़स बंधाने पहुंचे लोग खुद अपने आंसू नहीं रोक सके।
विज्ञापन
नित्यानंद के पिता मनोज हलवाई का काम करते हैं। बेटे की खेल में रुचि को देखते हुए उन्होंने संसाधनों की कमी आड़े नहीं आने दी। उनका सपना था कि नित्यानंद खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाए।