फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Preparations for the missed practical exams of UP Board exam are in full swing

Deoria News: यूपी बोर्ड परीक्षा के छूटे प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारियां तेज

Mon, 07 Apr 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 07 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the missed practical exams of UP Board exam are in full swing
- चार विषयों की जीआईसी में एवं गृहविज्ञान की परीक्षा कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड के सत्र 2024-25 के बोर्ड परीक्षा अंतर्गत छूटे प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को एक और मौका देने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत जिले में इंटर के भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल में दो-दो एवं गृहविज्ञान में एक विषय विशेषज्ञ परीक्षकों का चयन कर लिया गया है। सात व आठ अप्रैल को होने वाली यह परीक्षा शहर के राजकीय इंटर कॉलेज व कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में संपन्न होगी। परीक्षा को बेहतर तरीके से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराने का निर्देश संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य को दिया गया है।

शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए कुल चार परीक्षक बनाए गए हैं। इसमें भौतिक विज्ञान के लिए मारवाड़ इंटर कॉलेज गोरखपुर के आशीष कुमार व जीआईसी देवरिया के गोविंद सिंंह, रसायन विज्ञान के लिए अशोक कुमार यादव जनता आदर्श इंटर कॉलेज डोरही कुशीनगर व नंदजी ओझा बीआरडी इंटर कॉलेज देवरिया, जीव विज्ञान के लिए शिवनारायण पांडेय गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा बस्ती व सत्यप्रकाश श्रीवास्तव जीआईसी देवरिया, भूगोल के लिए संजय कुमार सिंह बापू इंटर कॉलेज पीपीगंज गोरखपुर व राघवेंद्र पांडेय बीआरडी इंटर कॉलेज देवरिया को चुना गया है। इन सभी विषयों की परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज में होगी। वहीं गृहविज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में होगी। यहीं की प्रभारी प्रधानाचार्य शांती राय को इसका परीक्षक बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक शिव नारायण सिंह ने रविवार को बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत छूटे प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सात व आठ अप्रैल को जीआईसी व जीजीआईसी में यह होगी। इसके लिए विषय विशेषज्ञ परीक्षकों के नाम तय कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed