{"_id":"6963ede4e6d59feebd05cb67","slug":"preparations-for-the-funeral-were-underway-the-man-started-breathing-deoria-news-c-208-1-deo1036-172367-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, चलने लगी सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, चलने लगी सांस
Mon, 12 Jan 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
बघौचघाट। थाना क्षेत्र के ग्राम सखनी निवासी बलिराजी देवी (65) की शनिवार देर रात ठंड लगने से अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार उन्हें तेज ठंड लगने के बाद उल्टियां होने लगीं। हालत गंभीर होने पर परिजन पथरदेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान रविवार तड़के करीब चार बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौत की सूचना मिलते ही परिजन शव को लेकर रोते-बिलखते घर पहुंचे। सुबह लगभग सात बजे जब घर के दरवाजे पर शव को अंतिम संस्कार के लिए नहलाने की तैयारी चल रही थी, तभी अचानक बलिराजी देवी ने सांस लेना शुरू कर दिया। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए और पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
परिजन तत्काल बलिराजी देवी को पुनः इलाज के लिए सदर अस्पताल देवरिया लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने दोबारा उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतका के पुत्र उपेंद्र ठाकुर, बहू उर्मिला देवी सहित परिवार के लोग चीख-पुकार कर रोने लगे। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय पर सही उपचार मिला होता तो उनकी मां की जान बच सकती थी।