फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Preparations are being completed in view of the possible rally of PM Modi in Deoria.

Deoria News: पीएम मोदी 150 एकड़ में बनाए जा रहे सभा स्थल पर करेंगे संबोधित, 4 हेलीकॉप्टर एक साथ कर सकेगा लैंड

Wed, 22 May 2024 06:44 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 22 May 2024 06:44 PM IST
सार

धवार को मंडलायुक्त अनिल ढींगरा और आईजी जे रविंद्र गोड़ ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने डीएम अखंड प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा को सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग स्थल के निर्माण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन
Preparations are being completed in view of the possible rally of PM Modi in Deoria.
डीएम और एसपी से सुरक्षा व्यवस्था की जानगारी लेते कमिश्नर और आईजी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रुद्रपुर में 26 मई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री मोदी की रैली के लिए रुद्रपुर के काशीपुर गांव के पास तैयारियां जोरों पर हैं। यहां 150 एकड़ भूभाग पर वाटर प्रूफ टेंट और हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। करीब पांच लाख लोगों की क्षमता के मैदान से मोदी जनता को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


बुधवार को मंडलायुक्त अनिल ढींगरा और आईजी जे रविंद्र गोड़ ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने डीएम अखंड प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा को सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग स्थल के निर्माण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रशासन ने पिड़रा रोड़ पर काशीपुर गांव के निकट सभा स्थल का चुनाव किया है। इसके लिए 150 एकड़ कृषि भूमि को अस्थायी रूप से अधिग्रहीत किया गया है। सभा स्थल पर जनता को सुगमता से पहुंचाने के लिए मझना नाले पर अस्थायी पुल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे रुद्रपुर-निबही रोड पर स्थित गांवों के लोग पुल पार कर सभा स्थल पर पहुंचेंगे। सभा स्थल से कुछ दूरी पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उतरने के लिए चार हेलीपैड बन रहे हैं। प्रधानमंत्री के साथ तीन हेलीकाॅप्टर उतरेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री का एक हेलीकाॅप्टर लैंड करेगा।

पिड़रा रोड़ स्थित मझना नाले पर बने पुल के पहले पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है। प्रशासन की वीआईपी गाड़ियों को छोड़ सभी गाड़ियों को पुल के पहले रोक दिया जाएगा। सभा स्थल पर लोगों को पहुंचने के लिए अस्थायी मार्ग बनाए जा रहे हैं।


कार्यक्रम स्थल पर लगभग दस पहुंच मार्ग से जनता प्रधानमंत्री को सुनने के लिए पहुंचेगी। मुख्यमार्ग पर एक किलोमीटर पहले से बैरिकेडिंग लगाया जाएगा।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए दिल्ली से आ रही एसपीजी और अन्य फोर्स को ठहराने के लिए रुद्रपुर के सभी मैरिज हाउस और निजी स्कूलों को अधिग्रहीत कर लिया गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों का रुद्रपुर दौरा बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed