फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   preparation completed of shri krishna janmashtami

जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर, आशी रात को जन्म लेंगे श्रीकृष्ण

Fri, 19 Aug 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
preparation completed of shri krishna janmashtami
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए पुलिस लाइंस स्थित मंदिर में सजावट की गई। - फोटो : DEORIA
जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर, आशी रात को जन्म लेंगे श्रीकृष्ण
विज्ञापन

देवरिया। जिले में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। बाजार में भगवान को सजाने के लिए विभिन्न सजावटी सामानों की खरीदारी में लोग जुटे हुए हैं। पुलिस लाइन में इस मौके पर आयोजित मेले के लिए झूला सहित अन्य दुकानें सज गई हैं। बृहस्पतिवार को नगरपालिका परिसर में भी झांकियां बनाने एवं साफ-सफाई का कार्य चलता रहा।
ज्योतिषाचार्य विवेक उपाध्याय एवं शरद चंद मिश्र ने बताया कि 19 अगस्त शुक्रवार को सूर्योदय 5.35 बजे और अष्टमी तिथि का मान संपूर्ण दिन अर्द्धरात्रि के बाद 1.06 बजे तक एवं कृतिका नक्षत्र भी संपूर्ण दिन और रात्रिशेष 4.58 बजे तक रहेगी। इस दिन ध्रुव योग संपूर्ण दिवस और अर्द्धरात्रि के बाद 1.06 बजे तथा छत्र नामक औदायिक योग भी बन रहा है। अर्द्धरात्रि के समय चंद्रमा की स्थिति वृषभ राशिगत है। सूर्योदय के समय अष्टमी और अर्द्धरात्रि को भी अष्टमी तिथि होने से कृष्ण जन्माष्टमी और व्रतोत्सव के लिए शुक्रवार ही शुभ होगा।
विज्ञापन

वैष्णवों में कुछ संप्रदाय सूर्योदय के समय रोहिणी नक्षत्र की प्रधानता देखते हैं। इसलिए वे कृष्ण जन्माष्टमी 20 अगस्त को मनाएंगे। सनातन धर्मग्रंथों के अनुसार, भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण अष्टमी बुधवार को रोहिणी नक्षत्र में अर्द्धरात्रि के समय वृष के चंद्रमा में हुआ था। इस वर्ष 19 अगस्त शुक्रवार को सूर्योदय और अर्द्धरात्रि के समय अष्टमी तिथि होने से यह पूर्ण मान्य है। उधर, रामलीला समिति की ओर से रामजानकी मंदिर में पर्व मनाया जाएगा। संस्कार भारती की ओर से बाल गोकुलम का आयोजन 21 अगस्त को शुगर मिल रोड स्थित मैरिज हाल में होगा। बालाजी मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी राजनारायणाचार्य ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में सजावटी सामान की दुकानों पर जुटे खरीदार
बाजार में लड्डू गोपाल का कपड़ा, माला, ड्रेस, पगड़ी, बांसुरी, झूला, मुकुट, बैडमिंटन, कुलर, मच्छरदानी, चौकी, बेड, आसन आदि सामानों की बृहस्पतिवार को खूब खरीदारी हुई। अंसारी रोड के दुकानदार महबूब आलम ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व पर लड्डू गोपाल को सजाने के लिए आकर्षक सजावटी सामान आए हैं। शुक्रवार को ज्यादा ग्राहकों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed