फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   prays for Priyanka

प्रियंका के लिए मांगी गईं दुआएं 

Sat, 09 Apr 2016 12:32 AM IST
deoria
deoria Updated Sat, 09 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
prays for Priyanka
प्रियंका के लिए मांगी गईं दुआएं( - फोटो : अमर उजाला
भलुअनी क्षेत्र के ग्राम कारमटार गंगा निवासी प्रियंका सिंह शनिवार को मिस इंडिया कांटेस्ट के फाइनल मुकाबले में शामिल होंगी। उनकी सफलता के लिए क्षेत्र के लोग दुआ कर रहे हैं। सबकी जुबान से पूर्वांचल की बिटिया के चुने जाने की दुआएं निकल रही हैं। लोगों की चाहत है कि प्रियंका ही मिस इंडिया चुनी जाएं।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि प्रियंका की वजह से देवरिया जिले का मान पूरे भारत में बढ़ गया है। अब वह मिस इंडिया भी चुनी जाए ताकि विश्व क्षितिज पर देवरिया जिले का मान बढ़े। प्रियंका की प्राथमिक शिक्षा भलुअनी तथा जूनियर रायगढ़ (महाराष्ट्र), हाईस्कूल जयपुर करने के बाद इंटरमीडियट की शिक्षा देवरिया हायर सेकेंडरी स्कूल से किया। बीए की पढ़ाई जयपुर यूनिवर्सिटी से पूरी की। इस समय वह नेशनल यूनिवर्सिटी जयपुर से एमबीए की शिक्षा ग्रहण कर रही है। पिता सत्येंद्र सिंह पहले होजरी के व्यवसाय से जुड़े थे।
विज्ञापन


इस समय वह रोजगार के सिलसिले में दुबई में हैं। उनकी माता पूनम देवी देवरिया   रहती है। प्रियंका के इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने से क्षेत्र की युवतियां अधिक उत्साहित हैं। उनका कहना है कि पिछड़े क्षेत्र से आने वाली भी एक युवती इस मुकाम पर पहुंची है जिससे हम युवतियों को आगे बढ़ने का हौसला मिला है। यदि कोई ठान ले तो कोई भी मुकाम पाया जा सकता है। मिस इंडिया चयन समिति की ओर से आयोजित जयपुर ब्यूटी कांटेस्ट में प्रियंका ने 21000 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए फाइनल में जगह बनाई जिसका फाइनल मुंबई के यशराज स्टूडियो में होगा। जहां प्रियंका फेमिना मिस इंडिया के चयन के लिए निर्णायक मंडल के समक्ष रैंप पर कैटवॉक करती नजर आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारवालों ने रखा है व्रत ः भलुअनी। प्रियंका के चचेरे भाई सुनील सिंह कहते हैं कि यह उसके कठिन परिश्रम का परिणाम है। उनकी सफलता के लिए परिवार के लोगों ने व्रत रखा है। आज प्रतियोगिता का फाइनल देखने के लिए उन्होंने विशेष तैयारी की है। प्रियंका की माता एक सप्ताह पहले से ही मुंबई में है। क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य चिंता देवी का कहना है कि प्रियंका पूर्वांचल की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। पिछड़े इलाके के होने के बावजूद प्रियंका इस मुकाम पर पहुंची है। यह उन सभी के लिए नजीर है जो बेटियों को बोझ समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed