{"_id":"6459410e6f3089bd1b01f1b4","slug":"prayers-sought-for-zairins-safety-deoria-news-c-7-1-157533-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जायरीन की सलामती के लिए मांगी गई दुआएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जायरीन की सलामती के लिए मांगी गई दुआएं
Tue, 09 May 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 09 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
सैय्यद यासीन शाह दरगाह पर आस पास खड़े होकर जायरीनों ने मांगी मन्नतें।
सेल्हरापुर में सैय्यद यासीन शाह दरगाह पर चल रहे दो दिवसीय 42वें सालाना उर्स का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। क्षेत्र के सेल्हरापुर में सैय्यद यासीन शाह के दरगाह पर 42वें सालाना उर्स के समापन के दौरान दरगाह प्रमुख ने दूरदराज से पहुंचे जायरीन की सलामती के लिए बाबा से दुआएं मांगीं। रविवार पूरी रात बाबा की शान में कौव्वालों ने कौव्वाली प्रस्तुत कर समा बांध दिया। उर्स समापन के बाद दूसरे प्रांतों से आए जायरीन अपने गंतव्य को निकल लिए।
सेल्हरापुर में प्रसिद्ध सूफी संत सैय्यद यासीन शाह की दरगाह पर चल रहे दो दिवसीय सालाना उर्स के समापन अवसर पर सरकारी चादर गागर के दौरान दरगाह के आस-पास जायरीन का जत्था हाथ में प्रसाद लिए इकठ्ठा होकर मन्नतें पूरी होने पर बाबा का जयकारे लगाए। दरगाह प्रमुख शकील अहमद, मेहदी हसन और नूर हसन ने बाहर से पहुंचे जायरीन को पुन: उनके गंतव्य तक सही सलामत पहुंचने के लिए बाबा से दरखास्त की। उधर, गोरखपुर से पहुंचे कौव्वाल शौकत अली, दुल्लापुर से आए निजाम वारसी, सैदपुर गाजीपुर से आए गुड्डू, वाराणसी के सहाबुद्दीन ने बाबा की शान में पूरी रात कौव्वाली प्रस्तुत किया। गुड्डू कौव्वाल ने तू बड़े घराने का लाल है... प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया।। शौकत अली कौव्वाल ने बाबा की शान में बरसत है रंग सैय्यद बाबा के आंगन में प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। दरगाह प्रमुख ने बताया कि दूर दराज से आए जायरीन उर्स समापन के बाद अपने गंतव्य को निकल गए। उधर, उर्स में हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उर्स शांति पूर्वक संपन्न हुआ।