{"_id":"a88c6f987bbd83d8599e57b699ded0c2","slug":"pratappur-sugar-factory-closed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"44 दिन तक चलकर बंद हुई प्रतापपुर चीनी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
44 दिन तक चलकर बंद हुई प्रतापपुर चीनी मिल
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापपुर चीनी मिल 44 दिन चलने के बाद शुक्रवार की भोर में चार बजे बंद हो गई। लेकिन चीनी मिल की ओर से किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान में देरी की जा रही है। अभी तक महज 1.73 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है। चीनी मिल पर 28 करोड़ से अधिक रुपये बकाया हैं। फिलहाल, चीनी बेचकर गन्ना मूल्य भुगतान का आदेश डीएम की ओर से दिया गया है।
प्रतापपुर चीनी मिल ने पांच जनवरी को पेराई शुरू की। चीनी मिल ने अबतक जिले के किसानों का 1.73 लाख क्विंटल गन्ना की पेराई की है। जिसका 230 रुपये की दर से मूल्य करीब 30 करोड़ रुपये हुआ। शासन के नियमों के मुताबिक 14 दिन के भीतर चीनी मिल को बकाया मूल्य का भुगतान 230 रुपये की दर से करना होता है।
बाकी रकम को तीन-तीन महीने के अंतराल पर देने का नियम है। लेकिन चीनी मिल प्रशासन पर शासन के आदेश का कोई असर नहीं दिख रहा है। इस हिसाब से चीनी मिल को शुक्रवार तक 21.53 करोड़ रुपये का भुगतान कर देना चाहिए था लेकिन चीनी मिल की तरफ से पांच, छह और सात जनवरी का महज 1.73 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इसको लेकर गन्ना किसानों में नाराजगी है।
विज्ञापन
बतादें कि चीनी मिल प्रशासन ने कई साल से घाटा होने का हवाला देकर मिल चलाने से इन्कार कर दिया था। काफी जद्दोजहद के बाद प्रतापपुर चीनी मिल ने पेराई शुरू की। चीनी मिल प्रशासन ने बिहार के सिवान और गोपालगंज जिले का गन्ना लेने से इन्कार कर दिया था। इस बाबत जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम ने बताया कि चीनी मिल प्रशासन को बकाया गन्ना मूल्य चीनी बेचकर भुगतान करने का आदेश दिया गया है। गन्ना किसानों के भुगतान के लिए प्रशासन सजग है।