फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pradhans demonstrated for payment

Deoria News: भुगतान के लिए प्रधानों ने किया प्रदर्शन

Wed, 19 Jul 2023 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Pradhans demonstrated for payment
ब्लाक पर धरना देते ग्राम प्रधान
- मनरेगा के तहत हुए कार्यों के भुगतान में विलंब पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मनरेगा के तहत कराए गए कार्य के भुगतान में हो रहे बिलंब पर मंगलवार को गौरीबाजार विकास खंड क्षेत्र के प्रधानों ने कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।


विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मनरेगा योजना अंतर्गत पक्के कार्य छह माह पहले कराए गए थे, जिसका भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। भुगतान के लिए कुछ ग्राम प्रधान प्रयासरत थे। खंड विकास अधिकारी विवेकानंद मिश्र ने उन कार्यों की जांच की। जांच के बाद भुगतान होना था। इस बीच बीडीओ का स्थानांतरण गैर जनपद हो गया। उनके स्थान पर उपजिलाधिकारी विक्रम राठौर को गौरी बाजार के खंड विकास अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया। 15 जुलाई को ग्राम प्रधान शैलेंद्र शाही के नेतृत्व में कुछ प्रधान मुख्य विकास अधिकारी से मिले थे और शीघ्र भुगतान कराए जाने की मांग उठाई। मौके पर सीडीओ ने आश्वासन दिया कि 18 जुलाई को भुगतान कर दिया जाएगा। मंगलवार दोपहर तक बीडीओ के न पहुंचने पर प्रधान नाराज हो गए। नारेबाजी कर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। प्रदर्शन में ग्राम प्रधान संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष शैलेंद्र शाही, दीपक सिंह, रामभवन यादव, संजय यादव, रामाशीष साहनी, मनोज कुमार, रामभगत निषाद, संतोष कुमार गौतम, विकास यादव, अंगद यादव और सुरेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed