{"_id":"66ef6eedaf123aada8042356","slug":"pradhans-cooperation-is-necessary-in-providing-health-services-to-the-people-cmo-deoria-news-c-208-1-sdn1004-135853-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में प्रधान का सहयोग जरूरी: सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में प्रधान का सहयोग जरूरी: सीएमओ
Sun, 22 Sep 2024 06:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी (देवरिया)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी के सभागार में प्रधान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सहयोग करने वाले दस ग्राम प्रधानों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए ग्राम प्रधानों के सहयोग पर चर्चा की गई। सीएमओ डॉ राजेश झा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में ग्राम प्रधान का सहयोग बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान अपने क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं को अपने क्षेत्र के लोगों को दिलाने में सहयोग करें। लोगों को घर के पास ही 58 तरह की दवाओं के साथ 12 तरह की जांच की सीएचओ द्वारा की जाती है। इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें। आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर हर माह होने वाली जन आरोग्य समिति की बैठक में जरूर शामिल रहें। बैठक में सीएचओ, एएनएम, आशा के साथ फाइलेरिया मरीज, फाइलेरिया नेटवर्क, कालाजार चैंपियन, टीबी चैंपियन को भी शामिल करें। बैठक में संचारी और गैर संचारी रोगों पर चर्चा की जाए। साथ ही अपने क्षेत्र के लोगों को संचारी और गैर संचारी बीमारियों के प्रति जागरूक करें। सीएमओ ने कहा कि गांव में प्रत्येक बुधवार और शनिवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) मनाया जाता है। इस सत्र पर मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने में ग्राम प्रधानों का सहयोग जरूरी है। इस दौरान एमओआईसी डॉ. इमाम हुसैन सिद्दीकी, डीसीपीएम डाॅ. राजेश गुप्ता, एडीओ पंचायत अनवारुल सिद्दीकी, बीसीपीएम मनीष उपाध्याय, राजेश तिवारी, कृष्ण बिहारी कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, कमलेश गुप्ता, रामनारायण कुशवाहा, रामनिवास कुशवाहा, सीफार के प्रतिनिधि सहित ग्राम प्रधान सूरज प्रसाद, बाल्मीकि कुमार, शंकर कुशवाहा, पवन पांडेय, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
इन्हें किया गया सम्मानित
- सीएमओ ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सहयोग करने वाले ग्राम प्रधान संगीता पांडेय, कृष्ण बिहारी, सूरज, धर्मेंद्र, कमलेश गुप्ता, माया देवी, रामनरायण, धनंजय पटेल, रेनू देवी, रामनिवास कुशवाहा को सम्मानित किया।