फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pradhan, the main accused in the lawyer's death case, surrenders

Deoria News: अधिवक्ता की मौत मामले के मुख्य आरोपी प्रधान का सरेंडर

Fri, 01 May 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 01 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Pradhan, the main accused in the lawyer's death case, surrenders
देवरिया। लक्ष्मीपुर गांव निवासी अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह की मौत के मामले में मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान राजेश यादव की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत पुलिस की तीन टीमें 25 दिन से छापा मारती रह गईं और शुक्रवार को उसने बड़े आराम से खुद को सीजेएम कोर्ट में हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार साहनी और सूर्यप्रकाश मिश्र ने कोर्ट में आरोपी को हाजिर कराया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पांच अप्रैल को लक्ष्मीपुर गांव में चकनाली पर चकरोड बनाने को लेकर दोनों पक्ष के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की हो गई थी। उसी दौरान गिरने से अधिवक्ता और तहसील बार संघ के पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

गांव के लोगों और अधिवक्ताओं ने तहसील में शव रखकर छह घंटे तक प्रदर्शन किया था। उसके बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान राजेश यादव समेत पांच नामजद व सात-आठ अज्ञात पर हत्या और बलवा से संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान के दो पुत्रों को एक सप्ताह पहले गिरफ्तार किया था, लेकिन ग्राम प्रधान को पुलिस नहीं खोज पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार एक मई से कोर्ट खुलने का समय सुबह 7 बजे हो गया है। कोर्ट खुलते ही अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार साहनी और सूर्यप्रकाश मिश्र ने आरोपी राजेश यादव को सीजेएम प्रज्ञा सिंह के कोर्ट में हाजिर कराते हुए प्रार्थना पत्र दाखिल किया। सीजेएम प्रज्ञा सिंह ने आरोपी को 14 दिन के न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed