फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   pradhan pratinidhi injured in accident

Deoria News: बाइक में फंसा कुत्ता, तीस मीटर तक बाइक में फंसकर घिसटते रहे रामजी

Tue, 27 Feb 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 27 Feb 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
pradhan pratinidhi injured in accident
खुखुंदू के भैसहां के प्रधान प्रतिनिधि रामजी के दुर्घटना की खबर सुनते खुखुंदू कस्बे में उनके आवा
खुखुंदू थाना क्षेत्र के नर्सरी चौराहे के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

एकाएक बाइक के आगे आया कुत्ता, छलांग लगाते समय फंस गया बाइक में
गोरखपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहे हैं प्रधान प्रतिनिधि
फोटो समाचार...
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नर्सरी चौराहे के पास सोमवार को बाइक के आगे कुत्ते ने छलांग लगा दी। इसमें फंसे कुत्ते और बाइक सवार प्रधान प्रतिनिधि रामजी कन्नौजिया बाइक में तकरीबन तीस मीटर तक सड़क पर घिसटते रहे।
यह दृश्य देखकर आसपास के दुकानदारों ने सड़क पर पहुंचकर बाइक में फंसे प्रधान प्रतिनिधि और कुत्ते को बाहर निकाला। कुत्ते की मौत हो चुकी थी। उधर, लोगों ने एंबुलेंस के सहयोग से प्रधान प्रतिनिधि को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। जहां डाॅक्टरों ने उन्हें तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां स्थिति बहुत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा कि खुखुंदू थाना क्षेत्र के भैसहां गांव निवासी रामजी कन्नौजिया (45) की पत्नी कृष्णावती देवी वर्तमान में गांव की प्रधान हैं। उनके पति रामजी सोमवार की दोपहर बाद सदर ब्लॉक में ग्रामसभा के किसी आवश्यक कार्य के लिए गए थे। वह शाम को ब्लॉक पर कार्य निपटाकर खुखुंदू के लिए चले। बाइक लेकर वह अभी देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर नर्सरी चौराहे के पास ही पहुंचे थे कि अचानक बाइक के आगे कुत्ते ने छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, छलांग लगाते समय कुत्ता बाइक में फंस गया। तब तक पीछे से एक चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे रामजी भी बाइक में जा फंसे और बाइक कुत्ते और रामजी को लेकर तीस मीटर तक सड़क पर घिसटती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आसपास के दुकानदारों ने बाइक में फंसे प्रधान प्रतिनिधि और कुत्ते को बाहर निकाला। जहां कुत्ते ने दम तोड़ दिया था, जबकि खून से लथपथ प्रधान प्रतिनिधि को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।

गोरखपुर के चर्चित प्राइवेट अस्पताल में उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डाॅक्टर तत्काल ऑपरेशन के लिए बोला है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पता चला कि चोटिल प्रधान प्रतिनिधि को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से अस्पताल भिजवा दिया है।
सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने कहा कि प्रधान प्रतिनिधि के चोटिल होने की सूचना मिली है। घायल की स्थिति बहुत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed